NEET UG 2025 Topper: नीट यूजी की फीमेल टॉपर बनीं दिल्ली की अविका अग्रवाल, बताया अपना सक्सेस सीक्रेट
NEET UG 2025 Topper: नीट यूजी 2025 की परीक्षा में अविका अग्रवाल ने लड़िकयों में बाजी मारी है। 720 में से 680 अंकों के साथ अविका ने ऑल इंडिया 5वीं रैंक (AIR 5) हासिल की है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि वह दिल्ली एम्स से पढ़ाई करना चाहती हैं। स्कूल के सिलेबस के साथ नियमित पढ़ाई और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अविका ने यह सफलता हासिल की है। इस सफलता से उत्साहित अविका ने बताया कि वह एम्स से एमबीबीएस करने के बाद आगे मेडिकल फील्ड में रिसर्च करना चाहती हैं। अविका ने अपने टीचर्स और कोचिंग के टीचर्स को सफलता का श्रेय दिया है।
NEET UG 2025 Topper: अविका ने बताया सक्सेस सीक्रेट
दिल्ली की रहने वाली अविका अग्रवाल ने यह शानदार उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने नियमित पढ़ाई पर जोर देते हुए कहा कि स्कूल की पढ़ाई के बाद वह नियमित तौर पर एनसीईआरटी किताबों से तैयारी करती थीं। नीट यूजी के एक्जाम पैटर्न को ध्यान में रखकर तैयारी की थी। उन्होंने कई बार एनसीईआरटी किताबों का रिवीजन किया और कोचिंग के अलावा घर में भी लगातार मॉक टेस्ट वगैरह के जरिए तैयारी की।

यह भी पढ़ें: Rajit Gupta : 'जो दिल कहे वो करो, प्रेशर से बचो', JEE Topper राजित गुप्ता ने बताया सक्सेस मंत्र, OI Exclusive
सोशल मीडिया से बनाई दूरी
अविका ने कहा कि उनका पूरा फोकस नीट परीक्षा पर था और इसलिए उन्होंने ध्यान भटकाने वाली चीजों से पूरी दूरी बना ली थी। उन्होंने बताया, 'मैं अपना पूरा फोकस पढ़ाई और नीट परीक्षा पर रखना चाहती थी। इसलिए कुछ महीनों से सोशल मीडिया से पूरी दूरी बना ली थी। इसके अलावा, डिस्ट्रैक्शन से दूर रहने के साथ ही हर रोज 6-8 घंटे पढ़ाई पर अपना पूरा ध्यान लगाया।'
NCERT किताबों से की पूरी तैयारी
अविका ने सफलता का श्रेय माता-पिता और स्कूल के साथ कोचिंग टीचर्स को देते हुए उन्होंने कहा कि मैंने अपनी तैयारी के लिए एनसीईआरटी किताबों पर भरोसा किया। हर टॉपिक का कई बार रिवीजन करने के साथ ही मॉक टेस्ट, टेस्ट पेपर सॉल्व करने की रणनीति अपनाई थी। अविका का सपना अब दिल्ली एम्स में एडमिशन लेने का है। एमबीबीएस के बाद वह आगे रिसर्च फील्ड में जाना चाहती हैं।
यह भी पढ़ें: NEET Result 2025 Topper: कौन हैं राजस्थान के महेश कुमार, जिन्होंने नीट यूजी में किया टॉप, देखें स्कोरकार्ड












Click it and Unblock the Notifications