NEET Result 2025 Topper: कौन हैं राजस्थान के महेश कुमार, जिन्होंने नीट यूजी में किया टॉप, देखें स्कोरकार्ड
NEET UG Result 2025 Topper Rank-1 MAHESH KUMAR: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 का रिजल्ट 14 जून को जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही छात्रों को उनका रिजल्ट ईमेल के जरिए भी भेजा जा रहा है। इस साल राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले महेश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक-1 लाकर पहला स्थान हासिल किया है। टॉपर महेश कुमार 99.9999547 पर्सेंटाइल है। इनको कुल 720 में से 686 नंबर मिले हैं। उनका स्कोर कार्ड वायरल हो रहा है।
इंदौर के उत्कर्ष अवधिया सेकेंड टॉपर बने हैं, उनका 99.9999095 पर्सेंटाइल है। महाराष्ट्र के कृषांग जोशी तीसरे स्थान पर रहे। दिल्ली के मृणाल किशोर झा को चौथी रैंक और पांचवें स्थान पर अविका अग्रवाल रही हैं। टॉप 5 में पहले चार स्थानों पर लड़के और पांचवे स्थान पर एक लड़की हैं। दिल्ली के छात्रों ने टॉप 10 में से 3 रैंक हासिल की चौथा, पांचवां और नौवां स्थान।

NEET UG 2025 Topper Rank-1 who is MAHESH KUMAR : कौन हैं महेश कुमार?
- महेश कुमार राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले हैं। इनका जन्म 03 अगस्त 2008 में हुआ है। इन्होंने जनरल कैटेगरी में परीक्षा दी थी। इनके पिता का नाम रमेश कुमार है और माता का नाम हेमलता भगवानी है।
- महेश के माता-पिता दोनों सरकारी स्कूल में टीचर हैं। महेश की बड़ी बहन मैथ्य से एमएससी कर रही हैं।
- महेश अपने घर में डॉक्टर बनने वाले पहले शख्स होंगे। महेश ने सीकर में रहकर नीट की तैयारी की।
- दैनिक भास्कर के मुताबिक महेश 10वीं कक्षा के बाद वह आर्ट्स विषय लेकर UPSC की तैयारी करना चाहते थे। लेकिन एक शिक्षक की सलाह पर उन्होंने आर्ट्स की जगह साइंस ले ली और NEET की तैयारी शुरू कर दी।
यहां देखें NEET UG टॉपर महेश कुमार का स्कोर कार्ड

यहां देखें NEET UG टॉप 10 की लिस्ट
- 1. महेश कुमार | पुरुष | सामान्य | 99.9999547 (पर्सेंटाइल ) | राजस्थान
- 2. उत्कर्ष अवधिया | पुरुष | सामान्य | 99.9999095 | मध्य प्रदेश
- 3. कृष्ण जोशी | पुरुष | सामान्य | 99.9998189 | महाराष्ट्र
- 4 . मृणाल किशोर झा | पुरुष | सामान्य | 99.9998189 | दिल्ली (एनसीटी)
- 5 . अविका अग्रवाल | स्त्री | सामान्य | 99.9996832 | दिल्ली (एनसीटी)
- 6. जेनिल विनोदभाई भयानी | पुरुष | सामान्य | 99.9996832 | गुजरात
- 7. केशव मित्तल | पुरुष | सामान्य | 99.9996832 | पंजाब |
- 8. झा भव्य चिराग | पुरुष | सामान्य | 99.9996379 | गुजरात
- 9. हर्ष केदावत | पुरुष | सामान्य | 99.9995474 | दिल्ली (एनसीटी)
- 10. आरव अग्रवाल | पुरुष | सामान्य | 99.9995474 | महाराष्ट्र












Click it and Unblock the Notifications