NEET UG 2025 में नहीं आए मन मुताबिक मार्क्स? चिंता ना करें, MBBS के अलावा इन कोर्स का ऑप्शन भी है आपके पास
NEET 2025 Result: हर साल लाखों छात्र NEET की परीक्षा देते हैं इस उम्मीद में कि उन्हें MBBS की सीट मिलेगी और वे डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर सकेंगे। लेकिन सीमित सीटों और बेहद कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते हर किसी का यह सपना पूरा नहीं हो पाता। NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी हो चुका है और कई ऐसे छात्र हैं जो मनचाहा कॉलेज नहीं पा सके। ऐसे में अब अगला सवाल यही उठता है कि आगे क्या करें?
अगर आपके नंबर कम हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है। मेडिकल और हेल्थकेयर की दुनिया सिर्फ MBBS या BDS तक सीमित नहीं है। कई ऐसे बेहतरीन कोर्स हैं जो न केवल एक मजबूत करियर बना सकते हैं, बल्कि समाज में एक सम्मानजनक पहचान भी दिला सकते हैं। इन कोर्स की खास बात ये है कि इनमें दाखिला लेना अपेक्षाकृत आसान है और इनमें करियर के मौके भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

1. BSc नर्सिंग: अगर आपको लोगों की सेवा करना अच्छा लगता है और अस्पताल के माहौल में काम करने का मन है, तो BSc नर्सिंग एक बेहतरीन विकल्प है। यह चार साल का कोर्स होता है जिसमें मरीजों की देखभाल, पब्लिक हेल्थ और हॉस्पिटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जाती है।
ये भी पढ़ें: NEET UG Result 2025: नीट परीक्षा में लखनऊ के मुक्तेश तन्मय ने हासिल की शानदार रैंक, ऐसे मिली सफलता
2. BDS: MBBS नहीं मिला तो निराश न हों, डेंटल सर्जरी यानी BDS भी एक अच्छा विकल्प है। यह कोर्स 5 साल का होता है जिसमें दांतों और मुंह से जुड़ी बीमारियों की पढ़ाई होती है। इसमें भी एडमिशन के लिए NEET क्वालिफाई करना जरूरी है।
3. BPharma: अगर आपकी रुचि दवाइयों और मेडिकल रिसर्च में है तो BPharma कोर्स आपके लिए परफेक्ट है। यह चार साल का कोर्स होता है जिसमें दवाओं के निर्माण, रिसर्च, मार्केटिंग और क्वालिटी कंट्रोल की जानकारी दी जाती है।
4. BPT: BPT यानी बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी, उन छात्रों के लिए है जो फिटनेस और हेल्थ में रुचि रखते हैं। यह 4.5 साल का कोर्स होता है जिसमें शरीर की मांसपेशियों, जोड़ों और स्पोर्ट्स इंजरी से जुड़ी थेरेपी सिखाई जाती है।
5. बायोटेक्नोलॉजी और बायोमेडिकल साइंस: अगर आप रिसर्च या मेडिकल टेक्नोलॉजी में करियर बनाना चाहते हैं तो BSc बायोटेक्नोलॉजी या बायोमेडिकल साइंस जैसे कोर्स सही विकल्प हैं। इनमें जेनेटिक इंजीनियरिंग, वैक्सीन डेवलपमेंट और मेडिकल डिवाइसेज़ की पढ़ाई होती है। ये कोर्स भारत के साथ-साथ विदेशों में भी काफी लोकप्रिय हैं।
6. BAMS: आयुर्वेद में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए BAMS एक अच्छा विकल्प है। यह 4.5 साल का कोर्स होता है और 1 साल की इंटर्नशिप भी करनी होती है। इसके लिए NEET क्वालिफाई करना जरूरी है और 12वीं में PCB विषयों के साथ कम से कम 50% अंक होने चाहिए।
ये भी पढ़ें: NEET Result 2025 Topper: कौन हैं राजस्थान के महेश कुमार, जिन्होंने नीट यूजी में किया टॉप, देखें स्कोरकार्ड












Click it and Unblock the Notifications