NCERT का बड़ा रिवैम्प! नई टीम में कौन-कौन से बड़े नाम शामिल? पॉलिटिकल साइंस में ही बड़ा बदलाव क्यों?

NCERT ने क्लास 11 और 12 की पॉलिटिकल साइंस की किताबों को नए सिरे से तैयार करने के लिए 20 सदस्यों वाली नई टेक्स्टबुक डेवलपमेंट टीम बनाई है। टीम में यूनिवर्सिटीज के प्रोफेसर, शिक्षक और NCERT के अधिकारी शामिल हैं। खास बात यह है कि कम से कम चार सदस्यों के RSS या उससे जुड़े संगठनों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध बताए गए हैं। इनमें यदुनाथ देशपांडे, प्रशांत दिवेकर, वंदना मिश्रा और रवि रमेशचंद्र शुक्ला शामिल हैं।

टीम को सिर्फ किताब तैयार करने की नहीं, बल्कि सिलेबस को अंतिम रूप देने और टीचिंग-लर्निंग मटेरियल तैयार करने की जिम्मेदारी भी दी गई है। ऐसे में सवाल है कि पॉलिटिकल साइंस पर इतना फोकस क्यों है और आने वाली किताबों में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

NCERT

पॉलिटिकल साइंस ही क्यों?

पॉलिटिकल साइंस में स्टूडेंट्स को संविधान, लोकतंत्र, नागरिकता, धर्मनिरपेक्षता, संघवाद, चुनाव, राजनीतिक दल और राष्ट्रवाद जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। यानी यह विषय छात्रों की राजनीतिक समझ बनाने में बड़ी भूमिका निभाता है। नई किताबों को नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन यानी NCF-SE 2023 के अनुसार तैयार किया जाएगा। क्लास 11 की किताब के लिए नवंबर 2026 और क्लास 12 की किताब के लिए जुलाई 2027 की समयसीमा रखी गई है।

ये भी पढ़ें: NEET और JEE अभ्यर्थियों को बड़ा तोहफा! 2 अक्टूबर से शुरू हो सकता है सरकार का 'फ्री कोचिंग नेटवर्क'

क्या बदल सकता है?

अभी नई किताबों का पूरा कंटेंट सामने नहीं आया है, इसलिए किसी अध्याय के हटने या जुड़ने की पुष्टि नहीं की जा सकती। हालांकि, टीम के लिए तय दिशा से कुछ संकेत मिलते हैं। किताबों में इंडियन नॉलेज सिस्टम्स, कल्चरल रूटेडनेस, इनक्लूजन, एजुकेशनल टेक्नोलॉजी और असेसमेंट जैसे विषयों पर ध्यान दिया जाएगा। इससे भारतीय राजनीतिक, सामाजिक और बौद्धिक परंपराओं को ज्यादा जगह मिलने की संभावना है। हालांकि, इंडियन नॉलेज सिस्टम्स को शामिल करना अपने आप में आरएसएस की विचारधारा को शामिल करना नहीं है। असली सवाल यह होगा कि इन विषयों को किस नजरिए से पेश किया जाता है और दूसरे विचारों के साथ कितना संतुलन रखा जाता है।

कौन हैं चार विवादित नाम?

यदुनाथ देशपांडे
यदुनाथ देशपांडे शिक्षा मंत्रालय में सीनियर कंसल्टेंट हैं। रिपोर्टों के मुताबिक उनका ABVP से संगठनात्मक जुड़ाव रहा है। वह महाराष्ट्र में ज्वाइंट स्टेट ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी और मुंबई-कोंकण क्षेत्र में ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी रह चुके हैं। उनकी प्रोफाइल में बीजेपी के लिए पॉलिटिकल कंसल्टेंट के तौर पर काम करने का भी उल्लेख है।

प्रशांत दिवेकर
प्रशांत दिवेकर पुणे की ज्ञान प्रबोधिनी से जुड़े हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस संस्था का संबंध RSS से बताया गया है। दिवेकर भारतीय शिक्षा दर्शन पर काम करते हैं और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क से जुड़े काम में भी योगदान दे चुके हैं।

वंदना मिश्रा
वंदना मिश्रा JNU के सेंटर फॉर पॉलिटिकल स्टडीज में प्रोफेसर हैं। रिपोर्टों के अनुसार वह ABVP की पूर्व नेशनल सेक्रेटरी रह चुकी हैं। उनकी प्रोफाइल में पॉलिटिकल साइंस की अकादमिक विशेषज्ञता के साथ छात्र राजनीति का अनुभव भी है।

रवि रमेशचंद्र शुक्ला
रवि रमेशचंद्र शुक्ला JNU के सेंटर फॉर कंपेरेटिव पॉलिटिक्स एंड पॉलिटिकल थ्योरी में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उनका नाम एक ऐसे जर्नल के एडिटोरियल बोर्ड से जुड़ा रहा है, जो RSS से जुड़े संस्थान से प्रकाशित होता है। उनके शोध में कल्चरल और स्पिरिचुअल नेशनलिज्म जैसे विषय शामिल रहे हैं।

पूरी टीम सिर्फ RSS से जुड़ी नहीं

20 सदस्यीय टीम में जेएनयू, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली, इग्नू, चाणक्य यूनिवर्सिटी, पांडिचेरी यूनिवर्सिटी और उत्कल यूनिवर्सिटी समेत कई संस्थानों के शिक्षक और विशेषज्ञ शामिल हैं। टीम का नेतृत्व संदीप शास्त्री करेंगे, जो निट्टे यूनिवर्सिटी के वाइस प्रेसिडेंट और पॉलिटिकल एनालिस्ट हैं। NCERT के वंथांगपुई खोबुंग और सुभाष सिंह को मेंबर कोऑर्डिनेटर और को-कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।

क्यों जरूरी है नई टीम?

पिछले कुछ वर्षों में NCERT की पॉलिटिकल साइंस किताबों में बाबरी मस्जिद विध्वंस, गुजरात दंगे, हिंदुत्व इन इंडियन पॉलिटिक्स, इमरजेंसी और अन्य राजनीतिक विषयों से जुड़े कंटेंट में बदलाव को लेकर विवाद हुए हैं। ऐसे में नई टीम पर नजर इसलिए भी रहेगी कि क्या इस बार बदलाव केवल कंटेंट और भाषा तक सीमित रहते हैं या भारतीय राजनीति और राष्ट्रवाद को समझाने का नजरिया भी बदलता है।

ये भी पढ़ें: NCERT Preamble Controversy:क्या सच में NCERT ने किताबों से हटा दी संविधान की प्रस्तावना? परिषद ने दी क्या सफाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+