NEET और JEE अभ्यर्थियों को बड़ा तोहफा! 2 अक्टूबर से शुरू हो सकता है सरकार का 'फ्री कोचिंग नेटवर्क'

NEET JEE Free Coaching: NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए कोचिंग को काफी मददगार माना जाता है। लेकिन देश के हर छात्र के लिए महंगी कोचिंग का खर्च उठाना आसान नहीं होता। खासकर छोटे शहरों और दूर के इलाकों में रहने वाले छात्रों के सामने अच्छे कोचिंग संस्थानों की कमी भी एक बड़ी समस्या है। इसी अंतर को कम करने के लिए केंद्र सरकार एक बड़ा मुफ्त कोचिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना पर काम कर रही है।

शुरुआत में इस योजना में मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE को शामिल किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पहल को 2 अक्टूबर 2026 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा जा सकता है। योजना में ऑनलाइन पढ़ाई के साथ कमजोर इंटरनेट वाले इलाकों के छात्रों के लिए ऑफलाइन और कंप्यूटर आधारित सुविधाएं देने पर भी विचार किया जा रहा है।

NEET JEE Free Coaching

NEET और JEE से होगी शुरुआत

सरकार की प्रस्तावित योजना का पहला फोकस NEET और JEE जैसी बड़ी प्रवेश परीक्षाओं पर होगा। इसके तहत छात्रों को बिना फीस के पढ़ाई की सामग्री, क्लास और परीक्षा की तैयारी से जुड़े दूसरे संसाधन उपलब्ध कराने की योजना है। खास ध्यान आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों और उन क्षेत्रों के विद्यार्थियों पर दिया जा सकता है, जहां अच्छे कोचिंग संस्थानों की पहुंच कम है।

ये भी पढ़ें: NEET PG के उम्मीदवारों को भेजा गया गलत टेस्ट सिटी का SMS, NBEMS ने मानी गलती, स्टूडेंट के लिए दिया बड़ा अपडेट

इसका मकसद उन छात्रों के बीच का अंतर कम करना है, जिनके पास महंगी प्राइवेट कोचिंग लेने का विकल्प है और वे विद्यार्थी जो केवल स्कूल की पढ़ाई, सेल्फ स्टडी या स्थानीय संसाधनों के भरोसे तैयारी करते हैं।

2 अक्टूबर से शुरू करने की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में युवाओं से जुड़े कई ऐलान किए थे। अब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इन घोषणाओं को तेजी से लागू करने की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में मुफ्त कोचिंग की पहल को भी शामिल किया गया है। इसके लिए 2 अक्टूबर 2026 को संभावित शुरुआत की तारीख के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, योजना की अंतिम शुरुआत और इसके पूरे नियमों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। इसे लागू करने के लिए संबंधित मंत्रालयों की ओर से पूरी रूपरेखा तैयार की जा रही है।

AI से तैयार होगा पढ़ाई का प्लेटफॉर्म

मुफ्त कोचिंग नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए सरकार टेक्नोलॉजी और AI की मदद लेने की तैयारी कर रही है। इसके लिए एक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म तैयार करने का ब्लूप्रिंट बनाया गया है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, कौशल विकास मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की भूमिका होगी। तकनीकी हिस्से की जिम्मेदारी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और कौशल विकास मंत्रालय संभाल सकते हैं, जबकि शिक्षा मंत्रालय पढ़ाई और कंटेंट से जुड़ी मदद देगा। इस प्लेटफॉर्म से स्कूलों, विश्वविद्यालयों और दूसरे शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को जोड़ने की भी योजना है।

कमजोर इंटरनेट वाले छात्रों को भी मिलेगा फायदा

सरकार की योजना सिर्फ ऑनलाइन क्लास तक सीमित रखने का प्रस्ताव नहीं है। देश के कई ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट की सुविधा अभी भी अच्छी नहीं है। ऐसे क्षेत्रों के छात्रों को ध्यान में रखते हुए आगे चलकर ऑफलाइन पढ़ाई और कंप्यूटर आधारित सुविधाएं उपलब्ध कराने का विकल्प रखा जा सकता है। इसके जरिए कोशिश होगी कि इंटरनेट की कमी किसी छात्र की NEET या JEE की तैयारी में बड़ी रुकावट न बने।

महंगी कोचिंग का खर्च होगा कम

NEET और JEE की तैयारी के लिए हर साल बड़ी संख्या में छात्र प्राइवेट कोचिंग संस्थानों में दाखिला लेते हैं। लेकिन फीस और दूसरे खर्च कई परिवारों के बजट पर भारी पड़ते हैं। सरकार की इस पहल का एक बड़ा लक्ष्य इसी आर्थिक दबाव को कम करना है। छात्रों को मुफ्त में बेहतर पढ़ाई के साधन मिलने से उन परिवारों को राहत मिल सकती है, जो महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठा पाते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में प्राइवेट कोचिंग की बढ़ती लागत और उससे परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ का जिक्र किया था।

आगे सरकारी भर्ती परीक्षाएं भी जुड़ सकती हैं

शुरुआत NEET और JEE से करने की योजना है, लेकिन आगे इस नेटवर्क को दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं तक बढ़ाया जा सकता है। प्रस्तावित योजना में भविष्य में यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षाओं और सरकारी भर्ती परीक्षाओं को भी शामिल किए जाने की संभावना है। इस तरह सरकार एक ऐसा मुफ्त नेटवर्क तैयार करने की कोशिश कर रही है, जहां छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए केवल महंगी निजी कोचिंग या अपने आसपास उपलब्ध सीमित संसाधनों पर निर्भर न रहना पड़े।

ये भी पढ़ें: School Holiday: 17 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल? यूपी, बिहार से बंगाल तक भारी बारिश की चेतावनी, क्या है अपडेट?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+