MET Admit Card 2025: जल्द जारी होगा MAHE MET 2025 का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

MET Admit Card 2025: अगर आप मणिपाल एंट्रेंस टेस्ट (MET) 2025 के पहले फेज की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है। मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (MAHE) जल्द ही परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाली है।

लाखों उम्मीदवार जो इस परीक्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वे अब अपने हॉल टिकट की ओर नजरें टिकाए हुए हैं। जैसे ही एडमिट कार्ड जारी होगा, उम्मीदवार उसे मणिपाल की ऑफिशियल वेबसाइट manipal.edu से आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।

MET Admit Card 2025

MET परीक्षा देशभर में इंजीनियरिंग और टेक्निकल कोर्स में दाखिले के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा मानी जाती है। इस साल Phase 1 की परीक्षा 18 और 19 अप्रैल को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी-पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे से होगी।
ये भी पढ़ें: Gujarat Board Result 2025: 17 अप्रैल को नहीं आएगा गुजरात बोर्ड का परिणाम? पढ़ें GUJCET रिजल्ट का लेटेस्ट अपडेट

ऐसे डाउनलोड करें MAHE MET 2025 का एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले मणिपाल की आधिकारिक वेबसाइट manipal.edu पर जाएं।
  • होमपेज पर "MAHE MET Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड स्क्रीन पर देख लें।
  • नाम, परीक्षा तिथि, सेंटर आदि सभी जानकारी ध्यान से चेक करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकालकर संभाल कर रखें।

किन कॉलेजों में मिलता है एडमिशन?

यह परीक्षा बीटेक और एमटेक कोर्सेज में एडमिशन के लिए होती है। MAHE के तहत कई प्रमुख संस्थान इस परीक्षा के जरिए दाखिला देते हैं:

  • मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT, मणिपाल)
  • सिक्किम मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (SMIT, सिक्किम)
  • मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर (MUJ)
  • MIT बेंगलुरु
  • एमटेक कोर्स MIT मणिपाल में और एमई कोर्स मणिपाल स्कूल ऑफ इंफॉर्मेशन साइंसेज (MSIS) में मिलते हैं।

कॉमन काउंसलिंग के जरिए मिलेगा दाखिला

परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन कॉमन काउंसलिंग प्रोसेस में भाग लेना होगा, जो सिर्फ MET रैंक होल्डर्स के लिए आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें: MP Board Result 2025: मई में इस दिन आएंगे मध्य प्रदेश बोर्ड के परिणाम! यहां देखें रिजल्ट से जुड़े ताजा अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+