KVS Admission 2025: केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन का सुनहरा मौका! जल्द करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

KVS Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 1 और बालवाटिका में प्रवेश प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक अभिभावक 7 मार्च 2025 से 21 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और जरूरी जानकारियों के लिए पूरी खबर पढ़ें।

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया शुरू होना अभिभावकों के लिए यह एक सुनहरा मौका है, जो अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं। आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च तक चलेगी। अगर आप अपने बच्चे का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में करवाना चाहते हैं, तो आवेदन प्रक्रिया, जरूरी तारीखें, आयु सीमा और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी यहां दी गई है।

KVS Admission 2025

KVS Admission 2025 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

  • कक्षा 1 और बालवाटिका 1, 3 के लिए रजिस्ट्रेशन - 7 मार्च 2025 (सुबह 10 बजे से)
  • आवेदन की अंतिम तिथि - 21 मार्च 2025
  • कक्षा 1 की प्रथम चयन सूची जारी होने की तिथि - 25 मार्च 2025
  • बालवाटिका की प्रथम चयन सूची जारी होने की तिथि - 26 मार्च 2025
  • दूसरी चयन सूची - 2 अप्रैल 2025
  • तीसरी चयन सूची - 7 अप्रैल 2025
  • बालवाटिका-2 और कक्षा 2 से ऊपर (11वीं को छोड़कर) के लिए ऑफलाइन आवेदन - 2 से 11 अप्रैल 2025
  • प्रवेश की प्रथम अनंतिम सूची जारी होने की तिथि - 17 अप्रैल 2025
  • कक्षा 2 से ऊपर के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि - 30 जून 2025
  • कक्षा 11 में प्रवेश - सीट उपलब्धता के आधार पर 2 से 11 अप्रैल 2025 तक ऑफलाइन आवेदन

KVS Admission 2025: आयु सीमा (31 मार्च 2025 तक)

  • कक्षा 1: 6 साल
  • बालवाटिका-1: 3 से 4 साल
  • बालवाटिका-2: 4 से 5 साल
  • बालवाटिका-3: 5 से 6 साल

कक्षा 2 और उससे ऊपर की कक्षाओं में दाखिला सीटों की उपलब्धता के अनुसार होगा। इसके लिए आवेदन 2 से 11 अप्रैल 2025 के बीच ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा।

कक्षा 1 के लिए आवेदन kvsonlineadmission.kvs.gov.in और बालवाटिका 1 व 3 के लिए balvatika.kvs.gov.in पर उपलब्ध होंगे।

KVS Admission 2025: आवश्यक दस्तावेज

  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • SC/ST/OBC प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • सर्विस सर्टिफिकेट (यदि माता-पिता सरकारी कर्मचारी हैं, तो पिछले 7 वर्षों के ट्रांसफर डिटेल्स)
  • बच्चे के 2 पासपोर्ट साइज फोटो

KVS Admission 2025: आवेदन कैसे करें?

  • कक्षा 1 के लिए kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं।
  • बालवाटिका-1 और 3 के लिए balvatika.kvs.gov.in पर जाएं।
  • नए रजिस्ट्रेशन के लिए मांगी गई जानकारी भरें।
  • आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

अगर आप अपने बच्चे को केंद्रीय विद्यालय में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+