टॉप यूनिवर्सिटी में सुमार KIIT में नेपाली छात्रा ने किया सुसाइड, कितनी है फीस, किन कोर्स की होती है पढ़ाई?
KIIT University Courses and Admission: इन दिनों ओडिशा का कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) चर्चाओं में है। KIIT के चर्चा में होने का कारण वहां कि एक नेपाली छात्रा की आत्महत्या है।
बताया जा रहा है कि अपने प्रेमी से परेशान होकर नेपाली छात्रा ने ये खौफनाक कदम उठाया है। छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में पाया गया, जिसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।

छात्रा की मौत के बाद विश्वविद्यालय के सुरक्षा इंतजामों और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। KIIT देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक है, जहां देश-विदेश के हजारों छात्र पढ़ाई करने आते हैं।
ये भी पढ़ें: KIIT में नेपाली छात्रा की आत्महत्या से शुरू हुआ बवाल, सड़कों पर उतरे स्टूडेंट्स, निकाला कैंडल मार्च
KIIT यूनिवर्सिटी में कौन-कौन से कोर्स कराए जाते हैं?
इस संस्थान में ग्रेजुएट से लेकर पीएचडी तक कई कोर्स कराए जाते हैं। विश्वविद्यालय विज्ञान, प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, लॉ और पत्रकारिता सहित कई क्षेत्रों में शिक्षा प्रदान करता है।
ग्रेजुएट कोर्स
KIIT विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन स्तर पर कई कार्यक्रम उपलब्ध हैं, जिनमें शामिल हैं:
- इंजीनियरिंग: बी.टेक (4 वर्ष), बायोटेक्नोलॉजी (डुअल डिग्री - बी.टेक और एम.टेक) (5 वर्ष)
- स्वास्थ्य विज्ञान: बीएससी नर्सिंग (4 वर्ष)
- लॉ: बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी, बीएससी एलएलबी (5 वर्ष)
- प्रबंधन और पत्रकारिता: बीबीए (3 वर्ष), बीसीए (3 वर्ष), बैचलर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (3 वर्ष)
- अन्य: बैचलर ऑफ डिजाइन, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (5 वर्ष), बी.फार्मा, डी.फार्मा, बैचलर इन फिल्म एंड टेलीविजन प्रोडक्शन
पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स
KIIT विश्वविद्यालय पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर भी कई विकल्प उपलब्ध कराता है, जिनमें शामिल हैं:
- तकनीकी और विज्ञान: एमसीए, एम.टेक, एम.एससी (बायोटेक्नोलॉजी/माइक्रोबायोलॉजी), एम.एससी (फिजिक्स/केमिस्ट्री/मैथ्स/डेटा साइंसेज)
- प्रबंधन: एमबीए, एमबीए (रूरल मैनेजमेंट), एमबीए (एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट)
- स्वास्थ्य और सामाजिक विज्ञान: एम.एससी नर्सिंग, मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ
- लॉ: एलएलएम (1 वर्ष)
- अन्य: मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, एम.आर्क (अर्बन डिजाइन), मास्टर इन स्पोर्ट्स एंड योगिक साइंसेज, एमए इन इकोनॉमिक्स, एमए इन इंग्लिश, एमए साइकोलॉजी
साथ ही, KIIT विश्वविद्यालय में पीएचडी कार्यक्रम भी उपलब्ध हैं।
KIIT यूनिवर्सिटी फीस स्ट्रक्चर
कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT), भुवनेश्वर, ओडिशा, विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, और डॉक्टरेट कार्यक्रमों के लिए एक विस्तृत शुल्क संरचना प्रदान करता है। नीचे कुछ प्रमुख पाठ्यक्रमों की शुल्क विवरणिका प्रस्तुत है:
स्नातक कार्यक्रम (UG)
बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech): प्रति सेमेस्टर शुल्क ₹1,75,000 से ₹2,20,000 तक है, जो विशेषकरण के अनुसार भिन्न होता है।
- बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (B.Arch): कुल शुल्क ₹19 लाख (5 वर्षों के लिए)।
- बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA): प्रति वर्ष शुल्क ₹3,50,000।
- बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन (BCA): प्रति सेमेस्टर शुल्क ₹60,000।
स्नातकोत्तर कार्यक्रम (PG)
- मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (M.Tech): प्रति सेमेस्टर शुल्क ₹1,17,000।
- मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA): कुल शुल्क ₹8,95,000 (पूरे कार्यक्रम के लिए)।
- मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन (MCA): प्रति सेमेस्टर शुल्क ₹1,17,000।
अन्य शुल्क
प्रवेश के समय: सभी छात्रों को प्रवेश के समय एकमुश्त ₹75,000 का भुगतान करना होता है, जिसमें काउंसलिंग, पंजीकरण, प्रवेश किट, लैपटॉप, और ब्लेजर शामिल हैं।
नोट: कृपया ध्यान दें कि उपरोक्त शुल्क जानकारी समय-समय पर बदल सकती है। नवीनतम और विस्तृत जानकारी के लिए, KIIT की आधिकारिक वेबसाइट या प्रवेश कार्यालय से संपर्क करें। फीस के बारे में यहां दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध अलग-अलग साइट्स से ली गई है।
रैंकिंग में मजबूत स्थिति
KIIT विश्वविद्यालय को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2024 में भारतीय विश्वविद्यालयों में 15वां स्थान प्राप्त हुआ था। इसके अलावा, टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग 2023 में यह विश्वविद्यालय एशिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में 147वें स्थान पर रहा।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल
नेपाली छात्रा की आत्महत्या के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं। छात्रों की मांग है कि विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा बढ़ाई जाए और एक स्वतंत्र छात्र संघ का गठन किया जाए, जिससे छात्रों की समस्याओं को सीधे उठाया जा सके। इस मामले में पुलिस जांच जारी है और विश्वविद्यालय प्रशासन भी अपनी तरफ से आवश्यक कदम उठा रहा है।
KIIT से जुड़ी अन्य खबरें:












Click it and Unblock the Notifications