Karnataka 2nd PUC Result 2025 कब जारी होगा? जानें वेबसाइट समेत अन्य डिटेल
Karnataka 2nd PUC Result 2025:कर्नाटक सेकेंड पीयूसी (कक्षा 12) के परिणाम का इंतज़ार लगभग खत्म होने वाला है। कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) अगले सप्ताह की 11 अप्रैल को नतीजों की घोषणा कर सकता है, हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं किया गया है।
Examination and Assessment Board (KSEAB) 2025 सेकेंड PUC परिणाम उसकी आधिकारिक वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in और karresults.nic.in पर जारी करेगा।।

छात्र अपना सेंकेंड PUC स्कोरकार्ड kseab.karnataka.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को PUC 2 परिणाम 2025 के लिंक को ढूंढ़कर उस पर क्लिक करना चाहिए। अपने अंक जानने के लिए छात्रों को अपने Application Number और Date of birth की आवश्यकता होगी।
वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in और karresults.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके, छात्र अपने स्कोरकार्ड तक पहुंच सकते हैं, जो PDF के रूप में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा।
कैसे 2nd PUC Results 2025 चेक करें ?
- karresults.nic.in और kseab.karnataka.gov.in पर अपने कर्नाटक 2nd पीयूसी परिणाम देख सकते हैं।
- karresults.nic.in या kseab.karnataka.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर "2nd पीयू परिणाम 2025" लिंक पर क्लिक करें
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा
- परिणाम डाउनलोड करें और अपने पास संभाल कर रखें।
इसके अलावा, KSEAB अपने आधिकारिक पोर्टल kseab.karnataka.gov.in पर कर्नाटक 2 PUC मेरिट सूची भी प्रकाशित करेगा। उम्मीदवार सीधे वेबसाइट से पीडीएफ में मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
2 PUC परिणामों के अलावा, KSEAB ने 2025 के लिए पहले PUC परिणाम भी जारी किए हैं। छात्र उसी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपने रोल नंबर का उपयोग करके इन परिणामों को देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications