JEE Mains Paper 2 Result 2024: बी-आर्क और बी-प्लानिंग का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें कैसे चेंक करें?

JEE Mains Paper 2 Result 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेंस 2024 सेशन 1 के पेपर 2 के रिजल्ट के स्कोर जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। बीआर्क (पेपर 2ए) और बीप्लानिंग (पेपर 2बी) के उम्मीदवार जेईई मेन्स का परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर देख सकते हैं।

आपको बता दें कि जेईई मेन पेपर 2 की परीक्षा 24 जनवरी को दोपहर की पाली में 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई थी।

JEE Mains

एनटीए द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जेईई मेन 2024 पेपर 2 परीक्षा के लिए 74,002 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिनमें से 55,493 यानी 75 प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। जेईई मेन परीक्षा में दो पेपर ...

दरअसल, जेईई मेन परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पहला जेईई मेन पेपर 1, बीई और बीटेक के लिए और पेपर 2 बीआर्क और बीप्लानिंग कोर्स में एडमिशन के लिए होता है। जेईई मेन पेपर 1 यानी बीई/ बीटेक का रिजल्ट जारी कर दिया है। वहीं, जेईई मेन पेपर 2 देने वाले उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट का इंतजार है।

कैसे करें चेक?

  • स्टेप-1- jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • स्टेप-2- पेपर 2 (बीई/बीटेक) के लिए जेईई मेन 2024 सत्र 1 स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक ढूंढें और खोलें।
  • स्टेप-3- अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • स्टेप-4- लॉग इन करें और अपने परिणाम की समीक्षा करें।
  • स्टेप-5- परिणाम को डाउनलोड करें और सेव करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+