Jee Main Result 2024: कितने बजे जारी होगा सेशन 1 का रिजल्ट? जानें किस लिंक से कर सकते हैं चेक
JEE Mains Result 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज जेईई मेन्स 2024 के नतीजे जारी करने वाली है। पिछले बार के रिजल्ट्स को ध्यान में रखते हुए नतीजे शाम तक घोषित होने की संभावना है, हालांकि अधिकारियों द्वारा समय की पुष्टि नहीं की गई है।
रिजल्ट जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार अपना परिणाम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट -jeemain.nta.ac.in है जहां से आप जेईई मेन्स 2024 सत्र 1 के परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी देखें: NEET UG 2024: रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू, यहां पाएं अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक

प्रवेश परीक्षा की सूचना बुलेटिन में आज की तारीख का जिक्र रिजल्ट जारी करने के लिए किया गया था, लेकिन उसमें परिणाम घोषित होने के समय के बारे में नहीं बताया गया था। जेईई मेन के स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के लिए आपको अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
जेईई मेन के रिजल्ट के साथ-साथ कट ऑफ और फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। एनटीए ने पहले 6 फरवरी को अनंतिम आंसर की जारी की थी और आपत्तियां 7 से 9 फरवरी तक खुली थीं। एनटीए स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों के विवरण, एनटीए स्कोर और प्रतिशत की जानकारी दी जाएगी।
जेईई मेन 2024 सत्र 1 का परिणाम कैसे चेक करें:
- jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- जेईई मेन 2024 सत्र 1 स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक खोलें।
- अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें और लॉग इन करें।
- अपना परिणाम चेक करें।
- भविष्य के लिए अपने परिणाम की एक कॉपी डाउनलोड कर लें।
जेईई मेन 2024 के पहले सत्र की परीक्षा 24, 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को आयोजित की गई थी। परीक्षा के पहले दिन, बीआर्क और बीप्लानिंग (पेपर 2) की परीक्षा दूसरे शिफ्ट में हुई, जबकि बीई/बीटेक (पेपर 1) की परीक्षा अन्य सभी दिनों में और दो पालियों में आयोजित की गई। एनटीए से मिली जानकारी के अनुसार जेईई मेन्स के दोनों पेपरों के लिए कुल 12,31,874 उम्मीदवार पंजीकृत थे, जिनमें से 11,70,036 ने परीक्षा दी।












Click it and Unblock the Notifications