IBPS RRB Recruitment 2025: 13 हजार से ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्ती, IBPS में नौकरी पाने का मौका
IBPS RRB Recruitment 2025: देशभर में बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंकों (RRB) में क्लर्क, पीओ और अन्य पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। कुल 13,217 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है।
इच्छुक उम्मीदवार 21 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान दोनों की आखिरी तारीख यही है। आवेदन ibps.in पर किए जाएंगे। इस भर्ती के जरिए न सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को मजबूती मिलेगी, बल्कि हजारों युवाओं को रोजगार का मौका भी मिलेगा।

पदों का विवरण
- मल्टीपर्पज ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) - 7,972 पद
- ऑफिसर स्केल-I - 3,007 पद
- जनरल बैंकिंग ऑफिसर (मैनेजर) स्केल-II - 854 पद
- आईटी ऑफिसर स्केल-II - 87 पद
- सीए ऑफिसर स्केल-II - 69 पद
- लॉ ऑफिसर स्केल-II - 48 पद
- ट्रेजरी मैनेजर स्केल-II - 16 पद
- एमबीए फाइनेंस/मार्केटिंग ऑफिसर स्केल-II - 15 पद
- एग्रीकल्चर ऑफिसर स्केल-II - 50 पद
- ऑफिसर स्केल-III - 199 पद
ये भी पढ़ें: NIACL Recruitment 2025: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, न्यू इंडिया एश्योरेंस में निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई
जरूरी तारीखें
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू - 1 सितंबर 2025
- आवेदन और फीस की आखिरी तारीख - 21 सितंबर 2025
- प्रीलिम्स परीक्षा - नवंबर 2025
- प्रीलिम्स रिजल्ट - दिसंबर 2025 या जनवरी 2026
- मेन परीक्षा - दिसंबर 2025 या फरवरी 2026
योग्यता
- क्लर्क और ऑफिसर स्केल-I - किसी भी विषय से स्नातक
- जनरल बैंकिंग ऑफिसर स्केल-II - किसी भी स्ट्रीम से स्नातक और 2 साल का अनुभव
- आईटी ऑफिसर स्केल-II - इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी या संबंधित विषय में स्नातक और 1 साल का अनुभव
- सीए ऑफिसर - आईसीएआई से सीए पास और 1 साल का अनुभव
- लॉ ऑफिसर - एलएलबी और 2 साल का अनुभव
- ट्रेजरी/एमबीए ऑफिसर - फाइनेंस या मार्केटिंग में सीए/एमबीए और 1 साल का अनुभव
- एग्रीकल्चर ऑफिसर - कृषि/पशुपालन/डेयरी आदि में डिग्री और 2 साल का अनुभव
- ऑफिसर स्केल-III - स्नातक और 5 साल का अनुभव
आयु सीमा
- ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) - 18 से 28 साल
- ऑफिसर स्केल-I - 18 से 30 साल
- ऑफिसर स्केल-II - 21 से 32 साल
- ऑफिसर स्केल-III - 21 से 40 साल
आवेदन शुल्क
- SC, ST, PwBD उम्मीदवारों के लिए - ₹175
- अन्य उम्मीदवारों के लिए - ₹850
चयन प्रक्रिया
- ऑफिसर स्केल-I - प्रीलिम्स, मेन और इंटरव्यू
- क्लर्क (ऑफिस असिस्टेंट) - प्रीलिम्स और मेन
- ऑफिसर स्केल-II और III - लिखित परीक्षा और इंटरव्यू
ये भी पढ़ें: IBPS SO Prelims 2025: आंसर की और रिजल्ट का इंतजार, कब होगी मेंस की परीक्षा? देखें लेटेस्ट अपडेट
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम












Click it and Unblock the Notifications