अगस्त में सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, बैंक क्लर्क और बिहार LDC भर्ती के लिए करें अप्लाई!
Sarkari Naukari: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए अगस्त महीना बेहद खास होने वाला है। जहां एक ओर देशभर के बैंक में क्लर्क पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, वहीं दूसरी ओर बिहार सरकार भी पंचायत स्तर पर LDC (लोअर डिविजन क्लर्क) के हजारों पदों पर नियुक्ति लाने की तैयारी कर रही है।
ये दोनों अवसर न केवल स्थिर करियर देंगे बल्कि युवाओं को आर्थिक सुरक्षा और सरकारी सेवा का भरोसा भी प्रदान करेंगे। खास बात यह है कि इन दोनों ही भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया अगस्त से शुरू होगी, जिससे नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका बन रहा है।

IBPS ने जारी किया बैंक क्लर्क भर्ती शेड्यूल
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त से 21 अगस्त 2025 तक किए जा सकेंगे। देशभर के अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: CAT 2025: IIM कोझिकोड करेगा इस साल परीक्षा का आयोजन, चेक करें रजिस्ट्रेशन और एग्जाम की तारीख
- बैंक क्लर्क बनने के लिए उम्मीदवारों को दो चरणों की परीक्षा देनी होगी - प्रीलिम्स और मेन्स।
- प्रारंभिक परीक्षा 31 अगस्त और 1 सितंबर को होगी।
- सफल उम्मीदवारों को 13 अक्टूबर को होने वाली मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
- परीक्षा में अंग्रेजी, रीजनिंग, गणित, सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर ज्ञान जैसे विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। दोनों परीक्षाएं पास करने के बाद उम्मीदवारों को देशभर के सरकारी बैंकों में क्लर्क पद पर नियुक्ति मिलेगी।
बिहार में पंचायत स्तर पर LDC की भर्ती
बिहार सरकार भी युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका देने जा रही है। पंचायत राज विभाग में 8093 एलडीसी पदों पर भर्ती की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इन पदों पर नियुक्ति बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) के माध्यम से की जाएगी।
भर्ती का नोटिफिकेशन अगस्त में जारी होने की उम्मीद है और यह भर्ती पंचायत स्तर पर होगी। पंचायत कार्यालयों में डिजिटल कामकाज बढ़ने के चलते एलडीसी पदों की मांग तेजी से बढ़ी है।
LDC की जिम्मेदारियां
पंचायत स्तर पर एलडीसी की मुख्य जिम्मेदारियों में शामिल होंगे -
- सरकारी दस्तावेजों की एंट्री करना
- योजनाओं से जुड़ी जानकारी अपडेट करना
- लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना
इस भर्ती से न सिर्फ युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कामकाज भी और तेज हो सकेगा।
ये भी पढ़ें: Sarkari Naukari: 14 साल बाद बिहार में लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती, 6500 पदों के जल्द आएगा नोटिफिकेशन!












Click it and Unblock the Notifications