Sarkari Naukari: 14 साल बाद बिहार में लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती, 6500 पदों के जल्द आएगा नोटिफिकेशन!
Sarkari Naukari: बिहार के हजारों युवाओं के लिए लंबे इंतजार के बाद आखिरकार खुशखबरी आ गई है। 14 साल से बंद पड़ी लाइब्रेरियन भर्ती अब एक बार फिर शुरू होने जा रही है। राज्य सरकार की मंजूरी के बाद अब 6500 पदों पर बहाली की तैयारी तेज हो गई है।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी करने वाला है। इस भर्ती से न केवल बेरोजगार युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका मिलेगा बल्कि राज्य के स्कूलों और कॉलेजों में लाइब्रेरियों को भी मजबूती मिलेगी। राज्य में लाइब्रेरियन की भर्ती पिछली बार वर्ष 2011-12 में हुई थी। अब इतने लंबे अंतराल के बाद एक साथ हजारों पदों पर भर्ती होने से युवाओं को रोजगार का सुनहरा मौका मिलेगा।

पात्रता और योग्यता
इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास लाइब्रेरी साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 45% अंक अनिवार्य हैं। वहीं, आरक्षित वर्ग, महिलाओं और दिव्यांग उम्मीदवारों को 5% की छूट मिलेगी, यानी वे 40% अंकों के साथ भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पात्रता परीक्षा पास करना जरूरी है।
ये भी पढ़ें: UPPSC RO-ARO Exam: 6 लाख अभ्यर्थियों ने छोड़ी RO-ARO की परीक्षा, कैसा रहा इस बार का पेपर?
उम्र सीमा में बड़ी छूट
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तय की गई है। इस बार नई नियमावली के तहत अधिकतम आयु सीमा में 10 साल की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही 35% पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।
ऐसे होगा चयन
लाइब्रेरियन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसके साथ नई भर्ती नीति के तहत डोमिसाइल नीति भी लागू होगी। यानी बिहार के स्थायी निवासियों को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदन ऐसे करें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- One Time Registration कर जरूरी जानकारी भरें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म पूरा करें।
- श्रेणी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें और सुरक्षित रखें।
अब हजारों युवाओं को इस भर्ती का बेसब्री से इंतजार है। जैसे ही BPSC की ओर से अधिसूचना जारी होगी, आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: CAT 2025: IIM कोझिकोड करेगा इस साल परीक्षा का आयोजन, चेक करें रजिस्ट्रेशन और एग्जाम की तारीख












Click it and Unblock the Notifications