Haryana CET Registration: 50 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें अप्लाई

Haryana CET Registration: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस परीक्षा के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप C और ग्रुप D के 50 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी।

HSSC ने CET 2025 का नोटिफिकेशन मंगलवार, 27 मई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी कर दिया है। अगर आप भी हरियाणा सरकार की नौकरी पाना चाहते हैं तो ये आपके लिए बेहतरीन अवसर है। आवेदन करने से पहले जरूरी योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा पैटर्न की जानकारी जरूर पढ़ लें, ताकि बाद में कोई गलती न हो।

Haryana CET Registration

28 मई से शुरू होंगे आवेदन

हरियाणा CET 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 मई से शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 12 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा, जिसकी अंतिम तिथि 14 जून 2025 शाम 6 बजे तक है।
ये भी पढ़ें: SSC Result 2025: 53,690 पदों पर भर्ती के लिए कब आएगा SSC GD कांस्टेबल का रिजल्ट? यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट

ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा

यह परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी, लेकिन संभावना है कि यह जून या जुलाई 2025 में कराई जाएगी। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।

योग्यता और उम्र सीमा

ग्रुप C पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है, जबकि ग्रुप D के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 42 साल तय की गई है। अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अविवाहित महिलाएं, विधवा महिलाएं और पूर्व सैनिकों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले hssc.gov.in पर जाएं
  • 'Online Registration' लिंक पर क्लिक करें
  • मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें और OTP से वेरिफाई करें
  • अपनी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी भरें
  • फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट निकाल लें

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी

CET 2025 परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे और नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। सिलेबस में सामान्य ज्ञान, हरियाणा जीके, गणित, रिजनिंग, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर जैसे विषय शामिल हैं।

ग्रुप C मेन्स परीक्षा में ऐसे होगा मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन

  • हरियाणा जीके - 20%
  • कंप्यूटर - 10%
  • विषय विशेष ज्ञान - 70%

तीन साल तक मान्य रहेगा स्कोर कार्ड

CET स्कोर तीन वर्षों तक मान्य रहेगा। उम्मीदवार इस अवधि में कई बार परीक्षा में बैठ सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत लगभग 50,000 पद भरे जाएंगे। मुख्य परीक्षा के लिए कुल रिक्तियों से 10 गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। पेपर कुल 100 अंकों का होगा और समय 1 घंटा 45 मिनट रहेगा।
ये भी पढ़ें: JAC Result 2025: झारखंड बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं का परिणाम, 11:30 बजे होगा रिजल्ट का ऐलान, ऐसे करें चेक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+