Haryana Board Result 2025: HBSE ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, इस वेबसाइट से कर सकते हैं चेक
Haryana Board 12th Result 2025: हरियाणा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रेगुलर स्टूडेंट का ओवरऑल पास प्रतिशत 85.66 रहा है। आप अपना स्कोर आफिशियल वेबसाईट bseh.org.in पर चेक कर सकते हैं।
तीनों स्ट्रीम्स में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कॉमर्स के छात्रों का रहा है उसके बाद आर्टस और सबसे कम साइंस का रहा है।बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि रेगुलर छात्रों का कुल पास प्रतिशत 85.66% रहा है। वहीं, प्राइवेट उम्मीदवारों का प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा और उनका पास प्रतिशत 63.21% दर्ज किया गया।

कुल 1.93 लाख छात्रों ने दी परीक्षा
इस बार बोर्ड परीक्षा में कुल 1,93,828 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 1,66,031 छात्रों ने सफलता हासिल की। वहीं, 7,900 छात्रों को कंपार्टमेंट की श्रेणी में रखा गया है।
सरकारी बनाम प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट
सरकारी स्कूलों का कुल पास प्रतिशत 84.67% रहा, जबकि निजी स्कूलों ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करते हुए 86.98% की सफलता दर हासिल की।
चर्खी दादरी सबसे आगे, पलवल सबसे पीछे
जिलों की बात करें तो चर्खी दादरी जिले ने सभी को पीछे छोड़ते हुए टॉप स्थान हासिल किया। वहीं, पलवल जिला सबसे कम पास प्रतिशत के साथ अंतिम स्थान पर रहा।
लड़कियों ने मारी बाजी
इस साल भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया। परीक्षा में कुल 87,227 लड़कियां और 96,267 लड़के शामिल हुए। लड़कियों का पास प्रतिशत 89.41% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 81.86% रहा।
ग्रामीण छात्रों का शानदार प्रदर्शन
ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों ने शहरी छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया। गांवों के छात्रों का पास प्रतिशत 85.94% रहा, जबकि शहरों के छात्रों का प्रतिशत 85.83% रहा।
कॉमर्स स्ट्रीम सबसे आगे
विभिन्न विषयों में कॉमर्स स्ट्रीम ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, जहां पास प्रतिशत 94.35% रहा। इसके बाद विज्ञान स्ट्रीम का प्रतिशत 92.20% और आर्ट्स स्ट्रीम का 85.31% रहा।
ये भी पढ़ें: CBSE 10th Result 2025 DECLARED: 12वीं के बाद 10वीं का रिजल्ट भी जारी, इन वेबसाइट्स पर देखें परिणाम












Click it and Unblock the Notifications