CBSE 10th Result 2025 DECLARED: 12वीं के बाद 10वीं का रिजल्ट भी जारी, इन वेबसाइट्स पर देखें परिणाम
CBSE Board Class 10 Result 2025 DECLARED: देशभर के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा दी थी, वे अब अपने रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।
इस बार परीक्षा में बैठने वाले स्टूडेंट्स की संख्या काफी ज्यादा थी, जिससे रिजल्ट को लेकर उत्साह भी दोगुना हो गया था। रिजल्ट के साथ ही यह भी साफ हो गया है कि इस साल कितने छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया और पास प्रतिशत में क्या बदलाव आया है।

CBSE ने स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए रिजल्ट चेक करने के कई विकल्प दिए हैं। अब छात्र घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होगी।
ये भी पढ़ें: CBSE 12th Result 2025: रिजल्ट जारी होते ही क्रैश हुई CBSE की वेबसाइट, जानिए अब कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए जरूरी जानकारी
CBSE ने स्टूडेंट्स से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइट्स के ज़रिए ही अपना रिजल्ट चेक करें। रिजल्ट देखने के लिए उन्हें नीचे दी गई वेबसाइट्स में से किसी एक पर जाना होगा और लॉगिन डिटेल्स भरकर अपना स्कोर देखना होगा।
इन वेबसाइट्स पर मिलेगा रिजल्ट
- cbseresults.nic.in
- results.cbse.nic.in
- cbse.gov.in
- results.digilocker.gov.in
- results.gov.in
ऐसे करें रिजल्ट चेक
- सबसे पहले cbse.gov.in वेबसाइट खोलें।
- 'रिजल्ट' सेक्शन पर क्लिक करें।
- क्लास 10 या 12 का लिंक चुनें।
- अपनी डिटेल्स (रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी) भरें।
- अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देखें और सेव कर लें।
परीक्षा की तारीखें और समय
CBSE की 10वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक चली थी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक हुई। दोनों कक्षाओं की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी।
बदला रिजल्ट के बाद का प्रोसेस
CBSE ने रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब छात्र पहले उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी ले सकेंगे, फिर मार्क्स वेरिफिकेशन और उसके बाद री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। पहले यह प्रक्रिया उलटी थी।
10वीं के रिजल्ट में 93.66% छात्र पास
इस साल 10वीं की परीक्षा में 23 लाख से ज्यादा छात्र रजिस्टर्ड थे।
- रजिस्टर्ड छात्र: 2385079
- परीक्षा में शामिल हुए: 2371939
- पास हुए छात्र: 2221636
- पास प्रतिशत: 93.66%
पिछले साल की तुलना में पास प्रतिशत में हल्का इजाफा हुआ है। 2024 में पास प्रतिशत 93.60% था, जो इस साल बढ़कर 93.66% हो गया है।
छात्र जल्द करें रिजल्ट चेक
CBSE रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट्स पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रिजल्ट जल्द से जल्द चेक कर लें।
ये भी पढ़ें: CBSE 12th Board Result 2025 DECLARED: 12वीं बोर्ड में एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी, कुल 88.39% स्टूडेंट पास












Click it and Unblock the Notifications