February 2025 School Holidays: फरवरी में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? जानें बच्चों को मिलेगी कितनी छुट्टियां
February 2025 School Holidays: सर्दियों की छुट्टियां अब खत्म हो गई हैं और छात्र वापस अपनी पढ़ाई और स्कूल के माहौल में लौटने लगे हैं। ठंड के कारण कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई थीं, ताकि बच्चों को मौसम की कठिनाइयों से बचाया जा सके। हालांकि, अब तापमान में सुधार होने के साथ ज्यादातर स्कूल फिर से सामान्य रूप से चलने लगे हैं।
फरवरी 2025 का महीना न केवल पढ़ाई के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इस महीने में कई प्रमुख त्योहार और आयोजन भी आने वाले हैं, जिनके लिए स्कूलों में छुट्टियां दी जाएंगी। यह समय छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए राहत और नए जोश के साथ काम पर लौटने का है। आइए जानते हैं फरवरी 2025 में स्कूलों की छुट्टियों की पूरी जानकारी, ताकि छात्र और अभिभावक पहले से अपनी योजना बना सकें।

2 फरवरी: बसंत पंचमी
बसंत पंचमी, जिसे वसंत पंचमी या श्री पंचमी भी कहा जाता है, वसंत ऋतु के आगमन का संकेत देती है। यह पर्व हिंदू महीने माघ के पांचवें दिन मनाया जाता है। यह दिन ज्ञान, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। कई राज्यों में इस दिन स्कूलों में छुट्टी रहती है।
ये भी पढ़ें: MP News: खंडवा में गणतंत्र दिवस पर स्कूल के खाने से 40 से ज्यादा बच्चे बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका
19 फरवरी: शिवाजी जयंती
19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती मनाई जाती है। यह महान मराठा शासक के जन्मदिवस का पर्व है, जो अपने नेतृत्व, साहस और प्रशासनिक क्षमता के लिए जाने जाते हैं। इस साल उनकी 395वीं जयंती मनाई जाएगी। महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में इस अवसर पर स्कूल बंद रह सकते हैं।
24 फरवरी: गुरु रविदास जयंती
गुरु रविदास जयंती संत और भक्ति आंदोलन के कवि गुरु रविदास की जयंती के रूप में मनाई जाती है। उत्तर भारत में यह दिन बड़े उत्साह से मनाया जाता है। उनके समता, सामाजिक न्याय और भक्ति के संदेश को याद करते हुए कई क्षेत्रों में इस दिन स्कूल बंद रह सकते हैं।
26 फरवरी: महाशिवरात्रि
महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित एक प्रमुख हिंदू त्योहार है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं, प्रार्थना करते हैं, और मंदिरों में पूजा के लिए जाते हैं। यह पर्व फाल्गुन महीने की कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन भारत के कई हिस्सों में स्कूलों में छुट्टी रहती है।
इसके अलावा फरवरी में 3 रविवार की छुटियां भी हैं, वसंत पंचमी 2 फरवरी, रविवार को होने की वजह से इन त्योहारों के अलावा 3 रविवार की छुट्टियां हीं छात्रों को मिलेंगी।
नोट: छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने राज्य सरकार के सर्कुलर में छुट्टियों की पूरी सूची की पुष्टि कर लें।
ये भी पढ़ें: Maharashtra News: मुंबई के इस स्कूल को मिला बम धमकी का ईमेल, एंटी स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंची












Click it and Unblock the Notifications