NCWEB ने जारी की अपनी पहली कटऑफ लिस्ट, जानिए कितनी है BA और B.Com की हाईएस्ट कटऑफ
Delhi University NCWEB Cut Off List 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के नॉन कॉलिजिएट वुमंस एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने अंडरग्रैजुएट कोर्सों के लिए अपनी पहली कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है। इस बार, डीयू के 26 कॉलेजों में बने NCWEB सेंटर्स में एडमिशन लेना आसान होगा।
बीए और बीकॉम दोनों में ही अलग-अलग कॉलेजों में 2% से लेकर 10% तक की गिरावट देखी गई है। रेगुलर कॉलेजों में यूजी कोर्सेज के लिए डीयू सीयूईटी के स्कोर के आधार पर दाखिले हो रहे हैं, जबकि एनसीवेब में कटऑफ यानी 12वीं क्लास के स्कोर के आधार पर दाखिले होंगे।

खबर के मुताबिक, 23 अगस्त सुबह 10 बजे से 25 अगस्त रात 11:59 बजे तक, स्टूडेंट्स 26 कॉलेजों में बने एनसीवेब सेंटर्स में ऑनलाइन दाखिला ले सकेंगे। दूसरी कटऑफ लिस्ट 30 अगस्त को जारी की जाएगी।
बीकॉम की कटऑफ
बीकॉम में लगभग सभी कॉलेजों ने कटऑफ को काफी नीचे किया है। अदिति महाविद्यालय और भगनी निवेदिता कॉलेज में यह सबसे कम 60% पर है, जो कि पिछले साल से 2% कम है। मिरांडा हाउस ने बीकॉम के लिए कटऑफ सबसे ऊपर 88% रखा है, जो कि पिछले साल से 1% कम है।
वहीं, हंसराज कॉलेज ने इसे 87% (1%) पर रखा था। इन चार कॉलेजों को छोड़कर बाकी सभी कॉलेजों में 62% से लेकर 73% पर स्टूडेंट्स को एडमिशन मिल जाएगा। जैसे, मोतीलाल कॉलेज में कटऑफ 63%, जीजस एंड मैरी में 72% है।
बीए की कटऑफ
अगर बात बीए की कटऑफ लिस्ट के बारे में करें तो बीए के अलग-अलग कॉम्बिनेशन के लिए भी पिछले साल की तुलना में काफी कमी आई है। बीए पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री कॉम्बिनेशन की कटऑफ सभी कॉम्बिनेशन के लिए सबसे ऊपर है। मिरांडा हाउस ने इसे 88% पर रखा है, जो कि पिछले साल से यह 3% की कमी है।
वहीं, हंसराज कॉलेज ने इसे 87% (2% की गिरावट) पर रखा है। इस कोर्स के लिए अदिति महाविद्यालय ने इसे 60%, तो भगनी निवेदिता कॉलेज ने सबसे कम कटऑफ 58% (10%) रखी है। इन चार कॉलेजों को छोड़कर अलग-अलग कॉलेजों के सेंटर्स में स्टूडेंट्स को 63% से लेकर 72% तक में एडमिशन मिल जाएगा।
बीए-इकनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस के लिए मिरांडा हाउस ने इसे 85% (5%) पर रखा है, जबकि हंसराज कॉलेज ने इसे 87% (1%) पर रखा है, जबकि बाकी कॉलेजों में यह सीमा 57% से लेकर 68% तक होगी। आपको बता दें कि NCWEB का उद्देश्य दिल्ली की लड़कियों को उच्च शिक्षा प्रदान करना है।
22 हजार मिली हैं ऐप्लिकेशन
इसके तहत बीए और बीकॉम की करीब 15,190 सीटें हैं जिनमें बीए की सीटें लगभग 9,230 और बीकॉम की सीटें करीब 5,960 हैं। सिर्फ दिल्ली की लड़कियों के लिए यह बोर्ड सालभर शनिवार या रविवार और यूनिवर्सिटी में अकैडमिक ब्रेक के दौरान क्लास रखता है। एनसीवेब की डायरेक्टर प्रो गीता भट्ट कहती हैं, इस बार हमें करीब 22 हजार ऐप्लिकेशन मिली हैं।
प्रो गीता भट्ट ने बताया कि पहली कटऑफ लिस्ट पिछले साल की तुलना में लगभग सभी जगहों पर कम हुई है। उन्होंने कहा, "बस एक-दो कॉलेज ऐसे हैं जहां इसे ज्यादा नीचे किया गया है।" उन्होंने यह भी बताया कि इस बार सितंबर महीने से क्लास शुरू कर दी जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications