RPSC SI Recruitment 2025: 1015 पदों पर भर्ती के लिए आज आखिरी मौका, तुरंत करें अप्लाई
RPSC Rajasthan Police SI Recruitment 2025: राजस्थान में पुलिस विभाग में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए आज बेहद अहम दिन है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा सब-इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर के कुल 1015 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 8 सितंबर 2025 की आधी रात को बंद हो जाएगी।
ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आखिरी मौके का फायदा उठाते हुए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन पूरा कर लें। देर होने पर यह सुनहरा अवसर हाथ से निकल जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाकर ही अप्लाई कर सकते हैं।

1015 पदों पर भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए राजस्थान पुलिस विभाग में कुल 1015 पद भरे जाएंगे। इनमें -
- सब इंस्पेक्टर (AP) - 896 पद
- सब इंस्पेक्टर (AP) संहरिया - 4 पद
- सब इंस्पेक्टर (AP) अनुसूचित क्षेत्र - 25 पद
- सब इंस्पेक्टर (IB) - 26 पद
- प्लाटून कमांडर (RAC) - 64 पद
ये भी पढ़ें: DU Admission 2025: CUET के मार्क्स के बिना डीयू में एडमिशन, 12वीं के नंबर से कैसे मिल रहा दाखिला?
योग्यता और शैक्षणिक नियम
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रैजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही हिंदी (देवनागरी लिपि) का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की समझ भी जरूरी है। उम्मीदवारों को सलाह है कि विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।
आयु सीमा और छूट
- न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
- अधिकतम आयु: 25 वर्ष (गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर)
सभी वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट दी गई है। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट भी लागू होगी।
शारीरिक योग्यता (कद-काठी)
- पुरुष अभ्यर्थी की हाइट: 168 सेमी
- सीना: 81 सेमी, फुलाने पर 86 सेमी
- वेतन और चयन प्रक्रिया
- वेतनमान: पे मैट्रिक्स लेवल 11 (ग्रेड पे 4200 रुपये)
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा → शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) → साक्षात्कार
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग व क्रीमीलेयर OBC/BC: 600 रुपये
- नॉन क्रीमीलेयर OBC/BC, EWS, SC/ST वर्ग: 400 रुपये
- दिव्यांगजन उम्मीदवार: 400 रुपये












Click it and Unblock the Notifications