CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी परीक्षा में अब नहीं होगा नॉर्मलाइजेशन, परीक्षा से पहले हुए अहम बदलाव

CUET UG 2024: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस जल्द शुरू होने की उम्मीद है। एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकेशन फॉर्म के लिंक उपलब्ध होंगे।

2024 सीयूईटी अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले इसमें कुछ बदलावों की घोषणा की है। यह साल सीयूईटी यूजी का तीसरा संस्करण होगा।

CUET UG 2024

हाइब्रिड मोड में होगा CUET UG 2024 एग्जाम

यूजीसी के अध्यक्ष जगदेश कुमार ने कहा कि एनटीए इस तरह से परीक्षा आयोजित करने की योजना बना रहा है कि अंकों के सामान्यीकरण की आवश्यकता नहीं होगी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस साल सीयूईटी यूजी की परीक्षा हाइब्रिड मोड में आयोजित होने की संभावना है।

परीक्षा के हाइब्रिड मोड में होने का अर्थ है कि परीक्षा ऑफलाइन ओएमआर शीट और ऑनलाइन (कंप्यूटर-आधारित) दोनों तरह से आयोजित की जाएगी। इससे छात्रों को फायदा होगा क्योंकि वे अपनी पसंद के शहर में परीक्षा दे सकेंगे।

परीक्षा का हाइब्रिड मोड सीयूईटी यूजी परीक्षाओं को कम अवधि में आयोजित करने में मदद करेगा। बड़े पंजीकरण वाले विषयों की परीक्षा पेन-पेपर मोड में होगी जबकि छोटे पंजीकरण वाले विषयों की परीक्षा सीबीटी मोड में होगी। एक ही दिन में एक विषय के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी जिससे स्कोर सामान्यीकरण की आवश्यकताएं समाप्त हो जाएंगी।

यूजीसी अध्यक्ष ने कहा कि पिछले दो वर्षों से, छात्रों को यथासंभव पहली पसंद का केंद्र प्रदान करने के लिए एक ही पेपर की परीक्षाएं दो या तीन दिनों में आयोजित की गई हैं। हालांकि इस वर्ष हाइब्रिड मोड लागू होने से स्कूलों और कॉलेजों में बड़ी संख्या में केंद्र उपलब्ध होंगे, जो एनटीए को एक ही दिन में देश भर में परीक्षण आयोजित करने का विकल्प प्रदान करेंगे।

यूजीसी चेयरमैन में यह भी बताया कि परीक्षा के विषयों को भी इस बार कम किया जा रहा है। अब तक 10 विषयों की परीक्षा ली जाती थी जिसे कम करके इस बार 6 किया जा रहा है।

इस के पीछे तर्क दिया गया है कि पिछले साल परीक्षा में केवल कुछ ही छात्रों ने 10 पेपर देने का विकल्प चुना था। जिसके कारन पूरी प्रक्रिया जटिल हो जाती है और कई दिन तक परीक्षा आयोजित करनी पड़ती हैं। आवेदकों की संख्या के हिसाब से सीयूईटी यूजी देश में दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+