Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CBSE Result: कब आएंगे 10th बोर्ड के रिजल्ट, किस वेबसाइट पर किया जाएगा जारी? यहां देखें सारे अपडेट

CBSE 10th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से जुड़े लाखों छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। बोर्ड के द्वारा 10वीं कक्षा के नतीजे मई 2025 में घोषित किए जाने की संभावना है। हर साल की तरह इस बार भी छात्र और अभिभावक रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने इस साल 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 के बीच 10वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं।

जो छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होगी। पिछले साल भी CBSE ने 10वीं का रिजल्ट मई में ही घोषित किया था, और इस बार भी इसी महीने नतीजे आने की संभावना है।

CBSE Result

24.12 लाख छात्रों ने दी परीक्षा

ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल 84 विषयों में 24.12 लाख छात्रों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है। पिछले दो सालों से CBSE बोर्ड हाई स्कूल और इंटर की परीक्षाओं के नतीजे मई महीने में ही घोषित कर रहा है।
ये भी पढ़ें:

पिछले साल कब आया था रिजल्ट?

पिछले साल, यानी 2024 में, CBSE 10वीं का रिजल्ट 13 मई को घोषित किया गया था। संभावना है कि इस साल भी बोर्ड उसी पैटर्न को फॉलो करेगा और नतीजे मई में ही जारी किए जाएंगे।

CBSE 10वीं का रिजल्ट 2025 PDF कैसे डाउनलोड करें?

रिजल्ट देखने से पहले अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर और एडमिट कार्ड आईडी तैयार रखें। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: cbse.gov.in
  • होमपेज पर CBSE 10वीं रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (रोल नंबर आदि) सबमिट करें।
  • CBSE 10वीं का रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • मार्कशीट PDF को देखें और डाउनलोड करें।

पिछले वर्षों के नतीजों की तारीखें

साल परिणाम की तारीख
1
2024 13 मई
2
2023 12 मई
3
2022 22 जुलाई
4
2021 3 अगस्त
5
2020 15 जुलाई
6
2019 6 मई
7
2018 29 मई
8
2017 3 जून
9
2016 28 मई
10
2015 28 मई

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट की ताज़ा जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in चेक करते रहें।
ये भी पढ़ें:

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+