CBSE Board Result 2025: अगले सप्ताह जारी हो सकते हैं सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे, यहां जानें पूरी अपडेट

CBSE Board Result 2025: CBSE के 10वीं और 12वीं के लाखों छात्र इस समय बेसब्री से अपने परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षाफल 2025 की घोषणा जल्द कर सकता है।

उम्मीद की जा रही है कि 2025 का रिजल्ट अगले सप्ताह घोषित किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइटों और मोबाइल ऐप्स पर नजर बनाए रखें और आवश्यक विवरण पहले से तैयार रखें।

CBSE-Board-Result-2025

CBSE Result 2025: सीबीएसई के रिजल्ट कब आएंगे?

CBSE आमतौर पर मई के महीने में ही परिणाम घोषित करता है। 2024 में बोर्ड ने 13 मई को और 2023 में 12 मई को रिजल्ट जारी किए थे। वहीं, 2022, 2021 और 2020 में परिणाम जुलाई और अगस्त में घोषित हुए थे। 2019 में बोर्ड ने 6 मई को ही नतीजे जारी कर दिए थे। हालांकि इस बार रिजल्ट आने में थोड़ी देरी हो रही है।

पासिंग परेसेंटेज की बात करें तो कोरोना काल में सबसे ज्यादा रहा है। CBSE के पिछले वर्षों के पास पासिंग परसेंटेज काफी अच्छा रहा हैं 5 सालों की बात करें तो:

  • 2024: कक्षा 10वीं - 93.60%, कक्षा 12वीं - 87.98%
  • 2023: कक्षा 10वीं - 93.12%, कक्षा 12वीं - 87.33%
  • 2022: कक्षा 10वीं - 94.40%, कक्षा 12वीं - 92.71%
  • 2021 (कोरोना के कारण विशेष मूल्यांकन): कक्षा 10वीं - 99.04%, कक्षा 12वीं - 99.37%
  • 2020: कक्षा 10वीं - 91.46%, कक्षा 12वीं - 88.78%

How to check CBSE Result? कैसे करें CBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक?

जिन छात्रों ने इस वर्ष की परीक्षा दी है, वे अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स cbseresults.nic.in, cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, results.digilocker.gov.in और UMANG ऐप पर चेक कर सकेंगे। इस बार, कुल मिलाकर 42 लाख से अधिक छात्रों ने 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 के बीच परीक्षा दी थी।

1. आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से:

  • स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं
  • स्टेप 2: होमपेज पर कक्षा 10 या 12 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • स्टेप 3: रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
  • स्टेप 4: स्क्रीन पर आपका परिणाम प्रदर्शित होगा
  • स्टेप 5: रिजल्ट को डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें

डिजीलॉकर के जरिए रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • स्टेप 1: digilocker.gov.in पर जाएं
  • स्टेप 2: मौजूदा अकाउंट से लॉग इन करें या नया अकाउंट बनाएं
  • स्टेप 3: 'शिक्षा' या 'रिजल्ट' सेक्शन में CBSE रिजल्ट पर क्लिक करें
  • स्टेप 4: मांगी गई जानकारी दर्ज करें - रोल नंबर, स्कूल नंबर आदि
  • स्टेप 5: परिणाम स्क्रीन पर दिख जाएगा

UMANG ऐप पर रिजल्ट देखने की प्रक्रिया:

  • स्टेप 1: UMANG ऐप डाउनलोड करें
  • स्टेप 2: मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें
  • स्टेप 3: CBSE 10वीं/12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • स्टेप 4: रोल नंबर दर्ज करें
  • स्टेप 5: स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा

How many marks are required to pass? पास होने के लिए कितने मार्कस चाहिए?

कक्षा 10वीं: छात्रों को थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट को मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

कक्षा 12वीं: छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+