BHU Admissions 2025: बीएचयू में UG एडमिशन का बदला फॉर्मूला, कटऑफ से पहले फाइनल करें अपनी सीट
BHU Admissions 2025: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में दाखिले की प्रक्रिया इस बार कुछ अलग अंदाज में हो रही है। जिस विश्वविद्यालय को लेकर देशभर के छात्र सालों से सपने संजोते हैं, वहां अब दाखिला पाने का रास्ता थोड़ा चुस्त कर दिया गया है। हर साल हजारों छात्रों को एक से ज्यादा कोर्सों में मौका मिलता था, लेकिन इस बार BHU ने साफ कर दिया है कि अब एक छात्र को मिलेगी सिर्फ एक ही सीट मिलेगी।
इस नए नियम के साथ BHU ने सीट आवंटन की प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने का प्रयास किया है, ताकि मेरिट में आने वाले सभी छात्रों को बराबरी से मौका मिल सके। दाखिले की दौड़ में शामिल छात्रों को अब पहले से तय करना होगा कि वे कौन सा कोर्स चुनेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन सीटों और फीस की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने के बाद शुक्रवार की रात या शनिवार सुबह तक सीट आवंटन शुरू कर सकता है। इस बदलाव के साथ BHU का कैंपस एक बार फिर छात्रों की हलचल से गुलजार होने को तैयार है।

कटऑफ से पहले ही करना होगा कोर्स का चयन
इस बार छात्रों को कटऑफ जारी होने से पहले ही यह तय करना होगा कि वे किस पाठ्यक्रम में पढ़ाई करना चाहते हैं। क्योंकि एक से ज्यादा कोर्स में सीट लॉक करने की सुविधा इस बार नहीं मिलेगी। इसलिए विद्यार्थियों को पहले से ही अपनी प्राथमिकता साफ रखनी होगी।
ये भी पढ़ें: DU UG Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन का आखिरी मौका, किस दिन खुलेगी मिड-एंट्री विंडो?
एक लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 9200 सीटें
BHU में करीब 9200 स्नातक सीटों के लिए देशभर से एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। यूनिवर्सिटी पोर्टल पर सीट और फीस से जुड़ी जानकारी अपडेट होने के बाद ही सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी।
विषय चुनने में नहीं होगी परेशानी
BHU की यूजी प्रवेश सेल के समन्वयक प्रो. भास्कर भट्टाचार्य के अनुसार, इस बार 415 से अधिक विषय संयोजन उपलब्ध हैं। ऐसे में छात्रों को पसंदीदा विषय मिलने में दिक्कत नहीं होगी। मेरिट के आधार पर ही पाठ्यक्रम आवंटित किए जाएंगे।
एक से ज्यादा परीक्षा देने वालों को भी तय करनी होगी प्राथमिकता
जिन छात्रों ने एक से अधिक यूजी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा दी है, उन्हें भी अब सिर्फ एक कोर्स की सीट लॉक करने का मौका मिलेगा। इसलिए उन्हें पहले से यह सोचकर चलना होगा कि उनकी पहली पसंद क्या है।
PG छात्रों के वेरिफिकेशन से परिसर में बढ़ी हलचल
गुरुवार से BHU परिसर में पीजी कोर्स में नए दाखिले लेने वाले छात्रों का वेरिफिकेशन शुरू हो गया। कला, विज्ञान, वाणिज्य और कृषि संकायों में दस्तावेज़ सत्यापन के लिए छात्र-छात्राएं लाइन में लगे नजर आए। उनके साथ कई अभिभावक भी मौजूद थे। जल्द ही हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: BHU UG Admission 2025: बढ़ाई गई रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख, 8 अगस्त से होगा सीट अलॉटमेंट, देखें अपडेट












Click it and Unblock the Notifications