BHU UG Admission 2025: बढ़ाई गई रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख, 8 अगस्त से होगा सीट अलॉटमेंट, देखें अपडेट
BHU UG Admission 2025: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। जिन छात्रों ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया था, उनके लिए विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 2 अगस्त कर दी है।
BHU ने न सिर्फ पंजीकरण की नई तिथि घोषित की है, बल्कि पूरे प्रवेश कार्यक्रम का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। अब छात्र संशोधन की सुविधा, सीट आवंटन की तारीखों और स्पॉट राउंड तक की पूरी जानकारी पहले से देख सकते हैं।

पंजीकरण तिथि बढ़ाई गई
पहले BHU UG एडमिशन के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय थी। लेकिन छात्रों की मांग को देखते हुए प्रवेश समिति ने इसे दो दिन और बढ़ा दिया है। अब 4 और 5 अगस्त को पंजीकरण में संशोधन के लिए पोर्टल खोला जाएगा।
ये भी पढ़ें: Top DU Colleges: CUET 2025 से DU में लें इंग्लिश ऑनर्स, चेक करें टॉप कॉलेज, रैंकिंग और कटऑफ
सीट आवंटन कार्यक्रम
- BHU के अनुसार, UG पाठ्यक्रमों के लिए सीट आवंटन का पहला चरण 8 अगस्त से शुरू होगा।
- दूसरा चरण 11 अगस्त को होगा।
- तीसरा और चौथा चरण क्रमशः 14 और 18 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे।
इसके बाद छात्र 25 अगस्त तक संबंधित विभागों में रिपोर्टिंग करेंगे और कक्षाएं 28 अगस्त से शुरू होंगी। स्पॉट राउंड की घोषणा बाद में की जाएगी।
BPA, BFA और स्पोर्ट्स कोटा की परीक्षा
बीपीए, बीएफए और स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत आने वाले छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 13 से 16 अगस्त तक कराई जाएंगी।
PG एडमिशन अपडेट
बुधवार दोपहर बीएचयू ने पीजी सीट आवंटन के तीसरे चरण का परिणाम और कटऑफ भी जारी कर दिया। अभ्यर्थी सीट लॉक करने के बाद 1 अगस्त की रात तक फीस जमा कर सकते हैं।
- 5 और 6 अगस्त को स्टूडेंट पोर्टल पर कॉल लेटर जारी किए जाएंगे।
- 7 से 10 अगस्त तक अभ्यर्थियों को विभागों में रिपोर्ट करना होगा।
स्पॉट राउंड के लिए पंजीकरण 11 से 16 अगस्त तक होगा और 18 व 22 अगस्त को दो स्पॉट राउंड आयोजित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: DU UG में एडमिशन के लिए आज आएगी दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट, कब तक मिलेगा सीट एक्सेप्ट करना का चांस?












Click it and Unblock the Notifications