DU UG Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन का आखिरी मौका, किस दिन खुलेगी मिड-एंट्री विंडो?
DU UG Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करना लाखों छात्रों का सपना होता है, लेकिन हर साल सीमित सीटों की वजह से कई छात्रों को मायूस होना पड़ता है। इस बार भी DU की सभी अंडरग्रेजुएट सीटें भर चुकी हैं। 70,498 स्टूडेंट्स को अब तक एडमिशन मिल चुका है। लेकिन अगर आप अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं।
DU ने ऐसे स्टूडेंट्स के लिए मिड-एंट्री का विकल्प रखा है, जो 8 अगस्त से शुरू हो रहा है। यानी अब भी आपके पास DU में दाखिला पाने का आखिरी मौका है। जरूरी है कि आप सही जानकारी और समय पर प्रक्रिया पूरी करें, ताकि ये सुनहरा अवसर हाथ से न निकल जाए।

अब तक क्या-क्या हुआ?
DU की अंडरग्रेजुएट एडमिशन प्रोसेस अब आखिरी स्टेज पर है। दो राउंड की एडमिशन लिस्ट के बाद सभी सीटें भर गई हैं। यूनिवर्सिटी ने 2 अगस्त को कोर्स या कॉलेज बदलने का मौका दिया था, जो 3 अगस्त को बंद हुआ। अब 7 अगस्त तक अपग्रेडेशन प्रोसेस चलेगा, जिसके बाद 8 अगस्त को खाली बची सीटों की लिस्ट सामने आएगी।
ये भी पढ़ें: SBI Vacancy 2025: 6589 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुआ आवेदन, उम्र सीमा में मिलेगी कितनी छूट?
मिड-एंट्री का आखिरी मौका
जिन छात्रों ने CSAS पोर्टल पर पहले आवेदन नहीं किया था या किसी वजह से अगला स्टेप पूरा नहीं कर पाए थे, उनके लिए 8 अगस्त से मिड-एंट्री का मौका मिलेगा। ये विंडो 8 अगस्त शाम 5 बजे से 10 अगस्त शाम 4:59 बजे तक खुली रहेगी। इस दौरान आवेदन करने के लिए 1,000 रुपये की फीस देनी होगी।
तीसरी लिस्ट और कोटा लिस्ट की तारीखें
DU 13 अगस्त को तीसरी एडमिशन लिस्ट जारी करेगा। इसके अलावा, ECA कोटा, स्पोर्ट्स कोटा और CW कोटा (सेना से जुड़े परिवारों) की पहली लिस्ट 15 अगस्त को आएगी।
19 अगस्त तक पूरी होगी एडमिशन प्रक्रिया
कॉलेज वेरिफिकेशन और फीस भरने की प्रक्रिया के बाद यूनिवर्सिटी की एडमिशन प्रोसेस 19 अगस्त को पूरी हो जाएगी। बता दें कि इस साल का नया एकेडमिक सेशन 1 अगस्त से शुरू हो चुका है।
अपग्रेड और फ्रीज का फायदा
DU के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 34,069 छात्रों ने अपग्रेड का विकल्प चुना जबकि 35,889 छात्रों ने फ्रीज का फैसला लिया। करीब 5,930 स्टूडेंट्स को उनके पसंदीदा कोर्स या कॉलेज में जगह मिली है।
जल्द करें आवेदन, मौका न गंवाएं
अगर आपने अब तक आवेदन नहीं किया है तो 8 अगस्त का इंतजार करें और समय रहते आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। ये आपका आखिरी मौका हो सकता है DU में पढ़ाई शुरू करने का। देर न करें, क्योंकि सपनों की यूनिवर्सिटी में दाखिला अब भी मुमकिन है।
ये भी पढ़ें: RRB NTPC Exam 2025: 3445 पदों के लिए कल 63 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, क्या है परीक्षा का पैटर्न?












Click it and Unblock the Notifications