ITI पास युवाओं के लिए BHEL में बंपर भर्ती! 660 पदों के लिए नियम बदले, अब कब तक जमा कर सकते हैं डॉक्यूमेंट्स?

BHEL Recruitment 2026: ITI और NAC करने वाले युवाओं के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड यानी BHEL में सरकारी नौकरी पाने का मौका है। कंपनी ने आर्टिजन ग्रेड-4 के 660 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती की खास बात यह है कि जिन उम्मीदवारों का आईटीआई या एनएसी का रिजल्ट, सर्टिफिकेट या मार्कशीट अभी नहीं मिली है, उन्हें राहत दी गई है।

BHEL ने 27 अक्टूबर को नोटिस जारी कर इन दस्तावेजों की पुरानी समय सीमा बढ़ा दी है। पहले इन्हें 1 अक्टूबर 2026 तक हासिल करना जरूरी था, लेकिन अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और स्किल टेस्ट की तारीख तक ये दस्तावेज प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू है और उम्मीदवार 18 नवंबर 2026 रात 11:45 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं।

BHEL Recruitment 2026

660 पदों पर भर्ती

भर्ती सात ट्रेड में होगी। फिटर के 278, वेल्डर के 104, मशीनिस्ट के 101, इलेक्ट्रीशियन के 90, टर्नर के 52, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के 23 और फाउंड्रीमैन के 12 पद हैं। नौ BHEL यूनिट में भर्ती होगी। तिरुचिरापल्ली में 150, विशाखापट्टनम में 120 और रानीपेट में 75 पद हैं। बेंगलुरु की दो यूनिट में 45 और 30, जबकि हरिद्वार, हैदराबाद, भोपाल और झांसी में 60-60 पद हैं। इनमें 285 पद अनारक्षित, 66 ईडब्ल्यूएस, 162 ओबीसी, 114 एससी और 33 एसटी के हैं।

योग्यता और उम्र

उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। संबंधित ट्रेड में एनटीसी यानी आईटीआई और एनएसी भी चाहिए। केवल फुल टाइम रेगुलर कोर्स मान्य होंगे। जनरल और ओबीसी के लिए दोनों में कम से कम 60% और एससी-एसटी के लिए 55% अंक जरूरी हैं।

1 अक्टूबर 2026 को जनरल और ईडब्ल्यूएस की अधिकतम उम्र 27 साल होनी चाहिए। एससी-एसटी को 5, ओबीसी एनसीएल को 3 और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 से 15 साल तक छूट मिलेगी। छूट के बाद उम्र 56 साल से अधिक नहीं हो सकती।

वेतन और परीक्षा

पहले एक साल अस्थायी आर्टिजन को 24,000 रुपये महीना मिलेगा। नियमित होने पर वेतन 29,500 से 65,000 रुपये होगा। भत्ते अलग मिलेंगे। कंप्यूटर आधारित परीक्षा संभावित रूप से 11 दिसंबर को होगी। इसमें 120 सवाल और 120 अंक होंगे। 90 मिनट की परीक्षा में 70 सवाल ट्रेड, 30 इंजीनियरिंग व गणना और 20 रीजनिंग से होंगे।

गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे। परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी और एक क्षेत्रीय भाषा में होगी। इसके बाद दस्तावेज जांच और क्वालिफाइंग स्किल टेस्ट होगा। मेरिट परीक्षा के अंकों से बनेगी।

फीस और जरूरी शर्त

जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी की फीस 1,072 रुपये और एससी, एसटी, दिव्यांग व पूर्व सैनिकों की फीस 472 रुपये है। फीस वापस नहीं होगी।

आवेदन careers.bhel.in पर होगा। एक उम्मीदवार सिर्फ एक ट्रेड और एक यूनिट चुन सकता है। चयन के बाद कम से कम 20 साल उसी यूनिट में काम करना होगा और इस दौरान ट्रांसफर नहीं मिलेगा। झांसी यूनिट में ईडब्ल्यूएस और एससी पदों को लेकर दो दस्तावेजों में अंतर है, इसलिए वहां के उम्मीदवार ताजा स्पष्टीकरण जरूर देखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+