AISSEE 2027: सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, NTA ने जारी किया AISSEE 2027 का शेड्यूल

AISSEE 2027 Registration: देश के सैनिक स्कूलों में पढ़ाई करने का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके जरिए देशभर के सैनिक स्कूलों की कक्षा 6 और 9 में दाखिला मिलेगा। इच्छुक विद्यार्थी 3 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की आखिरी तारीख 2 दिसंबर 2026 है। इस बार रजिस्ट्रेशन पिछले साल के मुकाबले करीब एक महीने देर से शुरू हुआ है। पिछले वर्ष आवेदन 10 अक्टूबर से शुरू हुए थे। प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को प्रस्तावित है। इसके लिए 33 मौजूदा सैनिक स्कूलों के अलावा रक्षा मंत्रालय से मंजूरी प्राप्त नए सैनिक स्कूलों में भी एडमिशन का मौका मिलेगा।

AISSEE 2027 Registration

33 पुराने और 80 नए सैनिक स्कूलों में प्रवेश

AISSEE 2027 के जरिए 33 मौजूदा सैनिक स्कूलों की कक्षा 6 और 9 में दाखिला होगा। वहीं, 80 स्वीकृत नए सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 40 नए स्कूलों में कक्षा 9 के लिए प्रवेश मिलेगा। नए सैनिक स्कूलों में दाखिले के लिए 40 और 60 प्रतिशत के दो रूट बनाए गए हैं।

कक्षा 6 और 9 के लिए उम्र की शर्त

कक्षा 6 में आवेदन करने वाले विद्यार्थी की उम्र 31 मार्च 2027 को 10 से 12 वर्ष होनी चाहिए। जन्मतिथि 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 के बीच होनी जरूरी है। कक्षा 9 के लिए उम्र 13 से 15 वर्ष होनी चाहिए। इसके लिए जन्मतिथि 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014 के बीच होनी चाहिए। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 8 पास होना जरूरी है। दोनों कक्षाओं में लड़के और लड़कियां आवेदन कर सकते हैं।

नए सैनिक स्कूलों के 60 प्रतिशत रूट (कैटेगरी B) में कक्षा 6 के लिए विद्यार्थी का संबंधित स्कूल में पहले से नामांकित होना और कक्षा 5 में पढ़ना या पास होना जरूरी है। कक्षा 9 के नए स्कूलों में प्रवेश के लिए सैनिक स्कूल श्रेणी में कक्षा 8 पास करने वाले विद्यार्थी पात्र होंगे। 40 प्रतिशत रूट में भी निर्धारित पात्रता और उपलब्ध सीटों के आधार पर प्रवेश मिलेगा।

आवेदन फीस कितनी है?

जनरल, ओबीसी-एनसीएल, डिफेंस और एक्स सर्विसमैन वर्ग के लिए फीस 850 रुपये है। एससी और एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को 700 रुपये देने होंगे। 2 दिसंबर के बाद 500 रुपये लेट फीस के साथ 6 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है।

कैसा होगा प्रवेश परीक्षा का पैटर्न?

  • कक्षा 6: परीक्षा 150 मिनट की होगी। इसमें 125 सवाल और कुल 300 अंक होंगे। लैंग्वेज, इंटेलिजेंस और जनरल नॉलेज से 25-25 सवाल (50-50 अंक) आएंगे। मैथ्स से 50 सवाल (150 अंक) होंगे। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी समेत 13 भाषाओं में होगी।
  • कक्षा 9: परीक्षा 180 मिनट की होगी। इसमें 150 सवाल और 400 अंक होंगे। मैथ्स से 50 सवाल (200 अंक), जबकि इंटेलिजेंस, इंग्लिश, सामान्य विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से 25-25 सवाल (50-50 अंक) आएंगे। परीक्षा केवल अंग्रेजी में होगी।

दोनों परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। सामान्य नियम के अनुसार प्रत्येक सेक्शन में 25 प्रतिशत और कुल मिलाकर 40 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। एससी-एसटी विद्यार्थियों पर यह शर्त लागू नहीं होगी। दोनों कक्षाओं के पेपर में 50 प्रतिशत अंक गणित के होंगे।

AISSEE 2027 की जरूरी तारीखें

  • आवेदन की अंतिम तारीख: 2 दिसंबर 2026
  • लेट फीस के साथ आवेदन: 3 से 6 दिसंबर
  • आवेदन में सुधार: 7 से 9 दिसंबर
  • परीक्षा शहर की जानकारी: 11 जनवरी 2027
  • एडमिट कार्ड: 25 जनवरी 2027 से
  • प्रवेश परीक्षा: 31 जनवरी 2027

कक्षा 6 की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 4:30 बजे और कक्षा 9 की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा ऑफलाइन ओएमआर शीट पर पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।

यहां करें आवेदन

इच्छुक विद्यार्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का रिजल्ट आयोजन के करीब चार से छह सप्ताह बाद जारी होने की उम्मीद है। सटीक परीक्षा संबंधी निर्देश एनटीए की आधिकारिक सूचना में देखे जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+