Lok Sabha Election 2024: 'बीजेपी 400 पार कर रही है तो चुनाव की क्या जरूरत?, रिन्युअल करा लें'- राकेश टिकैत
Lok Sabha Election 2024: भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत सोमवार को बिहार जाते समय अयोध्या पहुंचे। अयोध्या में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा यदि 400 पार हो रही है तो फिर चुनाव कराने की क्या जरूरत है?
यदि ऐसा है तो इसको रिन्युअल कर लेते। यह जनता पर छोड़ दो, किसको कितना वोट मिलेगा... यह तो जनता ही तय करेगी। वहीं अयोध्या राम मंदिर के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मंदिर का मुद्दा पहले था, अब राम मंदिर मुद्दा नहीं रह गया।

जो जेल नहीं गया वह कैसा नेता?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो जेल नहीं गया, वह कैसा नेता है? राजनीतिक परीक्षाएं जेल में होती हैं। उन्होंने पूछा कि जो व्यक्ति जेल नहीं गया वह नेतागिरी कैसे कर सकता है?
उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ऐसा राजा है कि या तो बीजेपी में शामिल हो जाओ या जेल जाओ, उनके राज में दो ही रास्ते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब देश के किसान संगठित हो गए हैं। देश के हर राज्य में किसान, मजदूर और युवा अपनी बात रख रहे हैं।
दरअसल, भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत सोमवार को बिहार जा रहे थे। बिहार जाते समय वह अयोध्या राम मंदिर के दर्शन के लिए रुके। अयोध्या में भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने उनका स्वागत किया। यहां मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने सरकार पर हमला बोला।
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि किस को जहां वोट देना हो वह अपना वोट दे सकते हैं, किसान स्वतंत्र हैं जहां उनकी आस्था है वहां वोट दें। उन्होंने कहा कि किसान अपना वोट जरूर दें, नोटा नहीं दबाना है और हम नोटा वाले नहीं हैं, जहां वोट देते हैं ठोक कर देते हैं।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो भी पार्टी का प्रत्याशी किसानों के पास वोट मांगने जाए, उनसे एमएसपी, रोजगार, बिजली और गांव की समस्याओं के बारे में सवाल जरूर पूछें। अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर में पूजा करने के बाद राकेश टिकैत बिहार के लिए रवाना हो गए।












Click it and Unblock the Notifications