Palmistry: रेखाएं बताती हैं कैसा पति मिलेगा आपको
नई दिल्ली। हस्तरेखा शास्त्र एक ऐसा सूक्ष्म विज्ञान है जिसके जरिए सटीक भविष्यवाणी की जा सकती है, लेकिन उसके लिए हस्तरेखा पढ़ने वाले को अच्छा और गहरा ज्ञान होना आवश्यक है। उथले ज्ञान वाला व्यक्ति सटीक भविष्यवाणी नहीं कर सकता है। आज हम बात करने वाले हैं आपके होने वाले पति के व्यवहार और स्वभाव के बारे में। आपके हाथ की रेखाएं इसमें बहुत मदद कर सकती है कि आपको किस प्रकार का पति मिलने वाला है। जी हां, लड़कियों के हाथ में उभरी कुछ रेखाओं के जरिए यह आसानी से पता लगाया जा सकता है कि उन्हें किस प्रकार का पति मिलेगा।
आइए जानते हैं कुछ रेखाओं के बारे में....

लव लाइन
हथेली में सबसे छोटी अंगुली के मूल में बुध पर्वत होता है और इसके ठीक नीचे हथेली में बाहर की ओर से आती हुई एक गहरी, सीधी और स्पष्ट रेखा विवाह रेखा कहलाती है। इस रेखा के ठीक नीचे से हथेली के बाहर से आकर एक कर्व के रूप में शनि पर्वत यानी मध्यमा अंगुली तक जाने वाली रेखा हृदय रेखा कहलाती है। इस रेखा को लव लाइन भी कहा जाता है। दांपत्य जीवन, प्रेम, जीवनसाथी के व्यवहार आदि का पता लगाने के लिए इन दोनों रेखाओं का गहराई से अध्ययन किया जाता है। इन रेखाओं की गहराई, आकार-प्रकार, लंबाई, इन पर मौजूद चिन्हों आदि का अध्ययन करना आवश्यक है।

ये हैं कुछ नियम और संकेत
- यदि विवाह रेखा निर्दोष हो और हृदय रेखा में भी कोई दोष ना हो। दोनों रेखाएं स्पष्ट, सीधी हों और हृदय रेखा गुरु पर्वत तक जाती हो तो जीवनसाथी सचादारी, संयमी, सभ्य और अच्छी कमाई करने वाला होता है। उसके लिए पैसों से बढ़कर अपने परिवार और जीवनसाथी की खुशी होती है।
- यदि हृदय रेखा हथेली के कोर से शुरू हो और उसके शुरुआत में पक्षी के पंख जैसी बारीक-बारीक रेखाएं हो तो जीवनसाथी भाग्यशाली होता है और अपने काम के प्रति बहुत पेशनेट होता है। ऐसा व्यक्ति एक बार जो ठान लेता है वह पूरा करके ही दम लेता है।

हृदय रेखा भी दोषपूर्ण हो तो...
- यदि विवाह रेखा छोटी हो और हृदय रेखा भी दोषपूर्ण हो तो ऐसी स्त्री को मिलने वाल पति उसे प्यार नहीं करता। यह हमेशा अपनी जिम्मेदारियों से भागता रहता है।
- यदि विवाह रेखा अंतिम सिरे पर जाकर दो भागों में बंट जाए और एक सिरा हृदय रेखा से जाकर मिल जाए तो ऐसा जीवनसाथी अपने माता-पिता और पत्नी के बीच सामंजस्य बनाने में असफल रहता है।
- यदि विवाह रेखा के समानांतर एक और रेखा चले और हृदय रेखा गहरी लाल हो तो ऐसे जीवनसाथी के किसी और स्त्री से भी संबंध होते हैं।
- यदि आपके हाथ में विवाह रेखा पर तिल काला तिल हो तो जीवनसाथी की मृत्यु आपसे पहले होगी।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications