जब कोई कार्य करना आवश्यक हो किंतु अशुभ योग हों तो क्या करें
नई दिल्ली , 13 जून। जीवन में कई बार ऐसे परिस्थिति उत्पन्न हो जाती है जब कोई शुभ कार्य करना अत्यंत आवश्यक हो जाता है किंतु उस समय काल में कोई न कोई अशुभ योग, अशुभ ग्रह, अशुभ वार, अशुभ नक्षत्र, अशुभ तिथि पड़ जाती है। अब कार्य तो करना ही है तो ऐसे में इन अशुभ योगों का निवारण कैसे किया जाए ताकिहमारे शुभ कार्य में कोई बाधा न आए या शुभ कार्य में असफलता न मिले।

ऐसे संकट के समय ज्योतिष विज्ञान काम आता है। ज्योतिष शास्त्र में अशुभ काल को शुभ बनाने के लिए अनेक सिद्ध उपाय बताए गए हैं। जिन्हें अपनाकर अशुभ योगों को भी शुभ बनाया जा सकता है।
मुहूर्त चिंतामणि में कहा गया है-
- दुष्टे योगे हेम चंद्रे च शंखं धान्यं तिथ्यद्र्धे तिथौ तण्डुलांश्च ।
- वारे रत्नं भे च गां हेम नाड्यां दद्यात्सिन्धूत्थं च तारासु राजा ।।
इस सूत्र के अनुसार- किसी आवश्यक कार्य को करने के समय कोई दुष्ट योग हो तो सुवर्ण का दान करना चाहिए। दुष्ट चंद्रमा हो तो शंख, दुष्ट करण जैसे भद्रा हो तो धान्य अर्थात् अन्न का दान करने से अशुभ प्रभाव दूर होता है। इसी प्रकार दुष्ट तिथि चतुर्थी, नवमी, चतुर्दशी, अमावस्या हो तो चावल का दान, दुष्ट वार मंगल, शनिवार, रविवार हो तो रत्नों का दान करना उचित रहता है। इसी प्रकार दुष्ट नक्षत्र हो तो गाय, विवाह में दुष्ट नाड़ी अर्थात् वर-वधू की एक ही नाड़ी हो तो सुवर्ण का दान करने से दुष्प्रभाव दूर होता है। दुष्ट तारा विपत, प्रत्यरि, बध हो तो नमक का दान आवश्यक रूप से करना चाहिए।
इस प्रकार संबंधित अशुभ तत्व से जुड़ी वस्तु का दान करने के बाद ही कार्य में प्रवृत्त होना चाहिए।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications