शरीर पर हर 'तिल' कुछ कहता है, इनसे स्वभाव के बारे में ऐसे जानें

ज्योतिष में हर शरीर के हर रंग का कोई में कोई मतलब बताया गया है। हाथों कि रेखाओं से चेहरे पर तिल तक, सभी इंसान के व्यवहार के बारे में काफी कुछ कहते हैं।

Recommended Video

    Mole on Body says something very Interesting , Watch Video । वनइंडिया हिंदी

    ज्योतिष में हर शरीर के हर रंग का कोई में कोई मतलब बताया गया है। हाथों कि रेखाओं से चेहरे पर तिल तक, सभी इंसान के व्यवहार के बारे में काफी कुछ कहते हैं। सिर्फ भारतीय ज्योतिषी में ही नहीं, बल्कि चीनी ज्योतिषी के भी अनुसार शरीर पर तिलों का खास महत्व होता है। जानिए शरीर के किस अंग पर तिल होने से कैसा होता है स्वभाव...

    Astrology

    गाल के दाईं तरफ तिल

    गाल के दाईं तरफ तिल

    गाल के दाईं तरफ तिल वाले लोग स्वभाव से शर्मिले होते हैं। ये ज्यादा लोगों से घुलना-मिलना पसंद नहीं करते। इनके कुछ ही दोस्त होते हैं लेकिन वो पक्के होते हैं। दिखावे से इन्हें सख्त नफरत है।

    ठुड्डी पर तिल

    ठुड्डी पर तिल

    जिनकी ठुड्डी पर तिल होता है, वो जिंदगी में हमेशा सफल होते हैं। हार और निराशा जैसे शब्द इनकी जिंदगी में नहीं होते, ये केवल जीतना जानते हैं।

    नाक पर तिल

    नाक पर तिल

    अगर आपकी नाक पर तिल है तो इसका मतलब है कि आपको जल्दी गुस्सा आता है। नाक पर तिल होने वाले लोग दिलफेंक मिजाज के होते हैं।

    गर्दन पर तिल

    गर्दन पर तिल

    गर्दन पर तिल होना अच्छे व्यक्तित्व की निशानी है। ये लोग अपने बारे में कम और दूसरों के बारे में ज्यादा सोचते हैं। ये जिनके करीब होते हैं, उनके लिए कुछ भी कर गुजरते हैं।

    माथे के बाईं ओर तिल

    माथे के बाईं ओर तिल

    माथे के बाईं ओर जिन लोगों के तिल होता है वो किस्मत के काफी धनी होते हैं। उन्हें खूब दौलत, शोहरत मिलती है और जिंदगी में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती।

    गाल की बाईं तरफ तिल

    गाल की बाईं तरफ तिल

    वहीं गाल की बाईं तरफ वाले संवेदनशील होते हैं और छोटी-छोटी बातें इन्हें दुख पहुंता देती हैं। ये अक्सर कवि बनते हैं।

    छाती पर तिल

    छाती पर तिल

    छाती पर तिल वाले लोग आलसी होते हैं। इन्हें बैठे-बिठाए सारे काम पूरे चाहिए होते हैं। ये भले न कमाते हों, लेकिन इन्हें आरामदायक जिंदगी चाहिए।

    हाथों पर तिल

    हाथों पर तिल

    जिनके हाथों पर तिल होता है वो निर्भयी और बेबाक होते हैं। ये कठिन से कठिन फैसले क्षण में ले लेते हैं। ऐसे लोग अक्सर प्रभावशाली बॉस बनते हैं।

    कानों पर तिल

    कानों पर तिल

    जिन लोगों के कानों पर तिल होता है ऐसे लोगों को जिंदगी से कभी जाने नहीं देना चाहिए। ये काफी भरोसेमंद होते हैं और इनपर आंखें मूंदकर विश्वास किया जा सकता है।

    कंधे पर तिल

    कंधे पर तिल

    कंधे पर जिनके तिल होता है वो प्रैक्टिकल होते हैं और भावनाओं में बहकर फैसले नहीं लेते। ये अपने कामों को लेकर भी जिम्मेदार होते हैं।

    तलवे पर तिल

    तलवे पर तिल

    तलवे पर तिल का मतलब है कि ऐसे लोगो घुमक्कड़ प्रवृत्ति के होते हैं। ये घूमने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+