लोकसभा चुनाव 2019: क्या कहते हैं राहुल गांधी के ग्रह-नक्षत्र?

नई दिल्ली। देश इस समय चुनावी मोड पर। हर नेता अपनी-अपनी राजनैतिक रोटियाॅ सेकनें में लगा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाॅधी अपनी पार्टी में जान फॅूकनें के लिए रात-दिन एक किये हुये है। तीन विधान सभा चुनावों में कांग्रेस को सफलता दिलाने के बाद से राहुल के आत्म-विश्वास में वृद्धि हुई है। क्या राहुल देश के नौजवानों के लीडर बन पायेंगे ? क्या राहुल कभी देश के प्रधानमंत्री बन पायेंगे ? राहुल गाॅधी के द्वारा किया जा रहा अथक परिश्रम क्या लोकसभा चुनाव में सार्थक होगा ? क्या राहुल गाॅधी का विवाह होगा ? आईये ज्योतिषीय विश्लेषण के आधार पर जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब।

राहुल की कुण्डली में कैसी है चन्द्रमा की दशा?

राहुल की कुण्डली में कैसी है चन्द्रमा की दशा?

राहुल गांधी का जन्म 19 जून सन् 1970 को 2 बजकर 28 मि0 पर हुआ है। आपका जन्म कुण्डली में तुला लग्न उदित हो रही है। लग्नेश शुक्र कर्क राशिगत है। नवम भाव का मालिक बुध अष्टम भाव में स्थित है। पंचमेश शनि अपनी नीच राशि सप्तम में स्थित है। केतु भी पंचम भाव पर दृष्टिपात कर रहा है। शत्रु राशिगत गुरू वक्र गति से लग्न में बैठा है। दाम्पत्य एवं सन्तान सुख की प्राप्ति ''गुरू-शनि'' को शान्त किये बिना दुष्कर लगती है। वर्तमान में राहुल की कुण्डली में चन्द्रमा की दशा में चन्द्रमा का अन्तर चल रहा है। चन्द्रमा चतुर्थेश होकर द्वितीय भाव में नीच का होकर बैठा है। चन्द्रमा मन का कारक है, मन की अवस्था पढ़ने के लिए चन्द्रमा की स्थिति को जानना अति आवश्यक होता है। जब चन्द्रमा बलवान होता है तो व्यक्ति निर्णय लेने में सबल होता है और जब चन्द्रमा कमजोर अवस्था में होता है तो जातक की मनः स्थिति ठीक नहीं होती है। वह निर्णय लेने में हिचकिचाता है और यदि वह किसी प्रकार से निर्णय ले भी लेता है तो वह गलत सिद्ध होते है।

इस कारण धुमिल हो सकती है क्षवि

इस कारण धुमिल हो सकती है क्षवि

इस वक्त आपकी पत्री में चन्द्रमा का अन्तर चल रहा है, चन्द्रमा दशमेश होकर दूसरे भाव में कमजोर अवस्था में है। दूसरा भाव वाणी का होता है। अतः आप-अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें। जो भी बोले सोच-समझकर वरना बेवजह आप चर्चा का विषय बनेंगे जिससे आपकी छवि और धूमिल हो सकती है। राहुल जब-तक अपने स्वयं का विवेक प्रयोग करके व संतुलित भाषा का प्रयोग नहीं करेंगे तब-तब आप देश के नौजवनों के चहेते नहीं बन पायेंगे।

राहुल गांधी की कुंडली में शनि का प्रत्यन्तर

राहुल गांधी की कुंडली में शनि का प्रत्यन्तर

जिस समय लोकसभा का चुनाव होगा, उस समय आपकी पत्री में शनि का प्रत्यन्तर चल रहा होगा। शनि चतुर्थेश व पंचमेश होकर सप्तम भाव में बैठा है। पंचम भाव जनता का कारक होता है। पंचमेश सप्तम बैठा है, इसलिए इस लोकसभा चुनाव में राहुल के द्वारा किया गया परिश्रम सार्थक होगा जिससे कांग्रेस की स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी और कांग्रेस को लगभग 100 सीटें मिलने के आसार है। चन्द्रमा व चतुर्थ भाव माता का कारक होता है। चन्द्रमा आपका नीच है व चतुर्थ भाव का मालिक शनि भी नीच अवस्था में बैठा है। अतः आप देश के प्रधानमन्त्री एक बार अवश्य बनेंगे किन्तु यह सौभाग्य आपकी माताश्री सोनिया गाॅधी को शायद देखने को नहीं मिलेगा। सप्तम भाव पत्नी का कारक होता है, सप्तमेश मंगल आपके भाग्य भाव में बैठा है। यानि जब आपका विवाह होगा तभी आपका भाग्योदय होगा। अक्टूबर 2019 से अप्रैल 2020 तक मंगल की दशा रहेगी। मंगल सप्तमेश है और सूर्य के साथ स्थित है। अतः मंगल की दशा में राहुल गाॅधी का विवाह हो सकता है।

यह भी पढ़ें- आम चुनाव का ऐलान, 7 चरणों में मतदान, 23 मई को गिनती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+