Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कन्या प्रेम राशिफल 2021 (Virgo Love Horoscope): मीठी बातों से जीत लेंगे पार्टनर का दिल

Virgo Love Horoscope 2021: कन्या राशि के जातक प्रेम के मामले में लकी होते हैं, ये जिन्हें चाहते हैं उन्हें आसानी से पा सकते हैं। इनमें शारीरिक खूबसूरती के साथ दिल की भी खूबसूरती होती है। अपने व्यवहार और मीठी बोली से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। साल 2021 भी आपकी लव लाइफ के लिए शानदार साबित होने वाला है। यह साल आपको प्रेम में वह सबकुछ दे देगा जिसकी चाहत आप लंबे समय से कर रहे हैं।

कन्या राशि: मीठी बातों से जीत लेंगे पार्टनर का दिल

कन्या राशि के लोगों के जीवन में किसी नए व्यक्ति का प्रवेश होने वाला है। यदि अब तक प्रेम की बौछार में नहीं भीगे हैं तो साल की शुरुआत में ही किसी के प्रेम में आप अपना सर्वस्व समर्पण करने को तैयार हो जाएंगे। यह समय मार्च 2021 तक है। साल के इन शुरुआती तीन माह में आपको जो नया प्रेम संबंध प्राप्त होगा वहीं आपके लिए लाइफटाइम रहेगा। इसे सहेजकर रखने और लव को बूस्ट करने की जिम्मेदारी आपकी रहेगी। एक-दूसरे को समझना, साथ वक्त बिताना और तोहफों का आदान-प्रदान करना आवश्यक रहेगा। हालांकि शनि आपके प्रेम की परीक्षा भी लेगा कि आप सच्चा प्रेम करते हैं या नहीं, इसके लिए शनिदेव कोई भी चाल चल सकते हैं। संभव है कि दोनों के बीच किसी तीसरे व्यक्ति को भेजकर परीक्षा ले या फिर एक-दूसरे का भरोसा तोड़ने के लिए कोई खेल रचे, लेकिन आपको ध्यान रखना है कि अपने प्रेम को किसी भी कीमत पर टूटने न दें। यह सिर्फ समय का खेल है।

बातचीत का सिलसिला जारी रखना होगा

जून से अगस्त के समय में अपने लव पार्टनर से थोड़ी दूरी आ सकती है, कारण यह कि आपको पारिवारिक व्यस्तताओं या जॉब-बिजनेस के कारण दूर होना पड़ सकता है। कोई पारिवारिक सदस्य आपके रिश्ते के खिलाफ काम कर सकता है, इस कारण भी आपको कुछ समय के लिए दूर होना पड़ सकता है। लेकिन इस दौरान भी आपको अपने पार्टनर से किसी भी तरह बातचीत का सिलसिला जारी रखना होगा। यदि बात बंद की तो हो सकता है कि आपका रिश्ता दोबारा ना जुड़ पाए। हालांकि अक्टूबर-दिसंबर के बीच आप फिर एक हो जाएंगे और संभव है कि प्रेम को किसी निर्णय पर पहुंचाने में कामयाब हो जाएं। इसमें किसी करीबी मित्र की मदद लगेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+