Kanya (Virgo) Career Horoscope 2020: बेहतरीन कॅरियर बनाने वाला रहेगा ये साल

कन्या राशि के सितारे इस साल कॅरियर में बेहतरीन सफलता दिलाने की ओर इशारा कर रहे हैं। कॉरपोरेट क्षेत्र की कंपनियों में जॉब कर रहे लोगों को इस साल अच्छे प्रमोशन और वेतनवृद्धि मिलने वाली है। सरकारी क्षेत्र की कंपनियों में भी बनिस्बत अच्छी वेतनवृद्धि होगी। नए युवा जो जॉब तलाश रहे हैं उनकी तलाश पूरी हो जाएगी, और वे अपने कॅरियर को लेकर बहुत सतर्क और संजीदा भी रहेंगे, जिससे पूरे फोकस के साथ जॉब करने के सुखद परिणाम भी हासिल करेंगे। बिजनेस पसंद करने वाले लोग 2020 में नई योजनाओं पर काम करें, लाभ होगा। वे लोग जो अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, वे ठोस योजना बनाकर स्टार्टअप शुरू करें।

बेहतरीन कॅरियर बनाने वाला रहेगा ये साल 2020

कन्या राशि के लिए दशम स्थान का स्वामी बुध स्वयं कन्या का भी स्वामी है, इसलिए यह साल बिजनेस करने वालों को विशेष सफलताएं देगा। कोई भी कार्य हो, चाहे वह कपड़ा, खानपान, रेस्टोरेंट, ज्वेलरी आदि से जुड़ा हो शानदार सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप इसी फील्ड में अपने कार्य को आगे बढ़ाएंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी साल अच्छा है। छात्रों को उनकी पसंद के संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। इसके साथ ही उन्हें नौकरी के लिए सही रास्ता मिल जाएगा।

अचानक कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी

मार्च में, शनि और बृहस्पति के प्रभाव से किस्मत चमकने जैसा अवसर आएगा। अचानक कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी। चाहे वह बिजनेस में हो या नौकरी में। नौकरी में किसी कंपनी के डायरेक्टर बोर्ड में शामिल हो सकते हैं। बिजनेस का विस्तार अनेक शहरों में करेंगे। हालांकि अगस्त से अक्टूबर के तीन माह भारी उठापटक वाले भी साबित होंगे। आपको कार्य से अचानक ब्रेक लेना पड़ सकता है। प्रोफेशनल और पारिवारिक जीवन में तालमेल नहीं बैठा पाने के कारण मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा।

यह पढ़ें: जानिए शनि क्या दे रहा है साल 2020 में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+