9 अक्टूबर से 2 नवंबर तक कन्या राशि में रहेंगे शुक्र, बदलेगी लव लाइफ

नई दिल्ली । प्रेम, सौंदर्य, भोग विलास, आकर्षण और समस्त भौतिक सुख-सुविधाओं व विलासितापूर्ण जीवन का प्रतिनिधि ग्रह शुक्र 9 अक्टूबर को रात्रि 4.59 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहा है और 2 नवंबर तक इसी राशि में गोचर करेगा। चूंकि शुक्र का प्रभाव व्यक्ति के हृदय पर सर्वाधिक रहता है, इसलिए लव-रोमांस और दांपत्य जीवन में सुख-शांति के लिए शुक्र का अनुकूल होना अत्यंत आवश्यक है।

विभिन्न राशि वाले जातकों के लिए महत्वपूर्ण साबित

शुक्र का बुध की राशि कन्या में प्रवेश कई मायनों में विभिन्न राशि वाले जातकों के लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। प्रेम के मामले में कुछ राशि वाले निर्णायक स्थिति में पहुंचेंगे तो कुछ राशि वाले अपने प्रेमी-प्रेमिका से बगावत कर बैठेंगे।

इन छह राशि वालों के लिए शुभ

इन छह राशि वालों के लिए शुभ

शुक्र के मित्र ग्रहों से जुड़ी राशियां हैं मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ। साथ ही शुक्र की अपनी राशियां हैं वृषभ और तुला। इन छह राशि वाले जातक शुक्र के राशि परिवर्तन से प्रेम के मामले में जीत हासिल कर पाएंगे। 9 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच इन छह राशि वाले जातक जो अब तक किसी रिलेशनशिप में चल रहे हैं वे उसे एक नया आयाम देने में कामयाब होंगे। जिन्हें अब तक कोई लव पार्टनर नहीं मिला है, उनकी मनोकामना जल्द पूरी होने वाली है।

आकर्षण में जबर्दस्त रूप से वृद्धि होगी

आकर्षण में जबर्दस्त रूप से वृद्धि होगी

इन राशि वालों के आकर्षण में जबर्दस्त रूप से वृद्धि होगी और वे हर किसी को अपने मोहजाल में बांध सकेंगे। इन राशि वालों को भोग विलास के साधन प्राप्त होंगे। स्त्रियों को आभूषण, नए वस्त्र और महंगे उपहार मिलेंगे। विपरीत लिंगी के प्रति सहज आकर्षण बढ़ेगा। इन छह राशि वालों के आपस में भी संबंध मधुर बनेंगे। संभव है कि इन्हीं राशि वाले आपस में प्रेम की पींगे बढ़ाएं और उसे हासिल करें। इस दौरान यौन आकर्षण में भी वृद्दि होगी, लेकिन अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना आवश्यक होगा। दांपत्य जीवन में भी रोमांस का तड़का लगने वाला है। शुक्र की अपनी राशियों वृषभ और तुला के जातकों को भोग विलास के समस्त साधन प्राप्त होंगे। वाहन, मकान, आभूषण, हीरे जैसा बेशकीमती चीजें प्राप्त हो सकती है। अब तक इनके जो काम अटके हुए थे वे भी जल्द पूरे हो जाएंगे।

ये चार राशि वाले सोच-समझकर प्रेम में पड़ें

ये चार राशि वाले सोच-समझकर प्रेम में पड़ें

शुक्र की ग्रही राशियां हैं मेष, वृश्चिक, धनु और मीन। इन राशि वाले जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन मिलाजुला प्रभाव दिखाएगा। जो अब तक प्यार जैसे खूबसूरत अहसास से दूर हैं, उन्हें लव पार्टनर मिलने वाला है, लेकिन एक बात का खास ध्यान रखना होगा कि प्रेम का प्रस्ताव बिना सोचे-समझे स्वीकार न कर लें वरना किसी बड़ी मुसीबत में भी फंस सकते हैं। कोई धोखा भी मिल सकता है। युवतियां, स्त्रियां ऐसे प्रस्तावों पर अपने विवेक से निर्णय लें, क्योंकि ग्रह-नक्षत्र का इशारा है कि कोई आपका फायदा उठा सकता है।

आर्थिक नुकसान

आर्थिक नुकसान

संभव है कोई आपको प्रेम जाल में फांसकर आर्थिक नुकसान पहुंचाए। भौतिक सुख-सुविधाओं के लिहाज से इन चार राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। घर-परिवार के लिए लग्जरी आइटम खरीदेंगे। आर्थिक प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। मानसिक सुख-शांति प्राप्त होगी।

यौन इच्छाओं को काबू में रखें

यौन इच्छाओं को काबू में रखें

शुक्र के शत्रु ग्रह सूर्य और चंद्र की राशियों सिंह और कर्क राशि वाले जातक संभल जाएं। आपके गुप्त संबंधों का खुलासा हो सकता है। यदि आपने जाने-अनजाने में किसी के सम्मान और अस्मिता से खिलवाड़ किया है तो उसका दंड भुगतने के लिए भी तैयार रहना होगा। इन दो राशि वाले जातक अपनी यौन इच्छाओं को काबू में रखें वरना जेल की यात्रा करना पड़ सकती है। संभव है कि कोई स्त्री बात का बतंगड़ बनाकर आपको फंसा द् । इसलिए 9 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। आर्थिक रूप से भी आपके साथ कोई धोखा हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+