21 नवंबर से धनु राशि में चतुर्ग्रही योग, जानिए क्या होगा आप पर असर
नई दिल्ली। धनु राशि में 21 नवंबर 2019 को चार ग्रह एक साथ इकट्ठा हो रहे हैं, इससे चतुर्ग्रही योग बन रहा है। शनि, केतु और बृहस्पति पहले से ही धनु राशि में चल रहे हैं। 21 नवंबर को इस राशि में शुक्र के प्रवेश करने के साथ ही चतुर्ग्रही योग बन जाएगा। वैदिक ज्योतिष में चतुर्ग्रही योग शुभ, अशुभ दोनों प्रकार का हो सकता है। यह शुभ-अशुभ ग्रहों की संख्या के आधार पर तय होता है। धनु राशि में शनि-केतु जहां क्रूर ग्रह हैं, वहीं बृहस्पति और शुक्र शुभ प्रभाव वाले ग्रह हैं। इस प्रकार दोनों प्रकृति के ग्रहों की संख्या समान होने के कारण इस युति का प्रभाव भी दोनों तरह का रहेगा। यह योग 15 दिसंबर 2019 तक रहेगा। शुक्र के मकर राशि में चले जाने के कारण चतुर्ग्रही योग समाप्त हो जाएगा।

चतुर्ग्रही योग
चतुर्ग्रही योग के प्रभाव से जहां लोगों में वैचारिक मतभेद उभरेंगे, प्राकृतिक आपदाएं सिर उठा उसकी हैं, कुछ क्षेत्रों में बारिश, आंधी की आशंकाएं रहेंगी, उत्तर भारत में भीषण ठंड और वायु प्रदूषण का प्रकोप हो सकता है। वहीं इसके शुभ प्रभाव के चलते लोगों की क्रय शक्ति में वृद्धि होगी। गोल्ड, डायमंड का व्यापार विशेषतौर पर बढ़ेगा। आर्थिक संपन्नता की ओर लोग अग्रसर होंगे। शनि के प्रभाव से न्यायिक व्यवस्था पर लोगों की आस्था बढ़ेगी।

किस राशि के लिए कैसा
- मेष: परिजनों से वैचारिक मतभेद बढ़ेंगे। संपत्ति से वंचित होना पड़ सकता है। क्रोध के कारण स्वयं का नुकसान कर बैठेंगे।
- वृषभ: आर्थिक लाभ की संभावना। संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति। वैवाहिक और यौन सुख में वृद्धि।
- मिथुन: निर्णय और वैचारिक क्षमता में वृद्धि होगी। धन की आवक ठीक होगी। संपत्ति सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम प्राप्त होगा।
- कर्क: सेहत बिगड़ेगी। मस्तिष्क रोग उभरेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। पारिवारिक समागम होगा। नौकरी सावधानी से करें।
- सिंह: मान-सम्मान में वृद्धि, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुखों की प्राप्ति होगी। यात्राओं से धन लाभ। वाहन सुख की प्राप्ति।
- कन्या: सही निर्णय ले पाएंगे। निवेश करेंगे। आभूषणों की प्राप्ति होगी। परिवार में सराहना मिलेगी। इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण खरीदेंगे।
- तुला: भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ संबंध सुधरेंगे। प्रेम संबंध प्राप्त होगा। दांपत्य सुख में वृद्धि।
- वृश्चिक: क्रोध और वाणी पर संयम रखें। परिवार में विवाद होगा। धन हानि की आश्ंाका है। निवेश करने से बचें।
- धनु: धन कोष में वृद्धि होगी। सम्मान बढ़ेगा। निर्णय सराहे जाएंगे। संपत्ति में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के योग हैं। दांपत्य जीवन सुखी।
- मकर: सही निर्णय लेने की क्षमता आएगी। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। संपन्नता में बढ़ोतरी होगी। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।
- कुंभ: पारिवारिक सौहार्द्र बना रहेगा। बड़ा निर्णय लेते समय बड़ों की राय महत्वपूर्ण रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
- मीन: आध्यात्मिकता की ओर रूझान होगा। सज्जनता आएगी। क्रोध दूर होगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। सुख में वृद्धि होगी।

शुभता के लिए क्या करें
चतुर्ग्रही योग का समस्त राशियों के लिए किया गया यह विश्लेषण मोटे तौर पर है। 25 दिनों तक चलने वाले इस योग के दौरान कई राशि वालों को भारी मानसिक, आर्थिक और पारिवारिक संकटों का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए समस्त प्रकार के संकटों से बचने के लिए सभी राशि के जातकों को इस योग के दौरान शिव और शनि की आराधना करना है। प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग का अभिषेक पंचामृत से करें और प्रत्येक शनिवार को गरीबों को इमरती खिलाना है। ये दो उपाय आपको समस्त प्रकार के संकटों से दूर रखेंगे।
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications