Venus transit in Cancer: शुक्र का कर्क में गोचर 7 अगस्त से 31 अगस्त तक, जानिए क्या होगा प्रभाव?
नई दिल्ली, 04 अगस्त। सुख-समृद्धि, सौंदर्य, आकर्षण, प्रेम, दांपत्य सुख का प्रतिनिधि ग्रह शुक्र 7 अगस्त 2022 शनिवार से चंद्र की राशि कर्क में गोचर करने जा रहा है। चंद्र जल तत्व राशि है और उसमें शुक्र का जाना लोगों धन को लेकर मानसिक स्थिति बिगाड़ सकता है। कुछ राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ होगा तो किसी के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। शुक्र 31 अगस्त तक कर्क राशि में ही रहेगा।

- मेष : शुक्र का गोचर चतुर्थ स्थान में होगा। धन लाभ, माता की ओर से लाभ, संपत्ति की प्रप्ति, जीवनसाथी से कष्ट।
- वृषभ : भाई-बहनों से अच्छे संबंध रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। पैतृक संपत्ति के कार्यो का निपटारा होगा।
- मिथुन : धन लाभ की संभावना, वाणी का प्रभाव बढ़ेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत, शारीरिक कष्टों से मुक्ति, तीर्थाटन होगा।
- कर्क : धन लाभ होगा किंतु मानसिक कष्ट भी रहेगा। शारीरिक कमजोरी, विवाद हो सकता है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।
- सिंह : शत्रु परास्त होंगे। मुकदमों में जीत मिलेगी, धन की भरपूर आवक होगी, खर्च में कमी आएगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।
- कन्या : आय के नए साधन मिलेंगे, कष्ट दूर होंगे, दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी, आर्थिक लाभ, पुराने निवेश से लाभ।
- तुला : आय के नए स्रोत, कार्य में बदलाव होगा, नौकरी में परिवर्तन, धन लाभ, स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विवाद हो सकता है।
- वृश्चिक : भाग्य का साथ मिलेगा, नए कार्य प्रारंभ करेंगे, वर्तमान कार्यो में उन्नति मिलेगी, आर्थिक लाभ की संभावनाएं।
- धनु : शारीरिक कष्ट आएगा, भाग्य विपरीत रहेगा, आर्थिक कष्ट, वाद-विवाद हो सकता है, पैसों की कमी अनुभव होगी।
- मकर : दांपत्य सुख, प्रेम संबंध बनेंगे, धन लाभ होगा, शारीरिक कष्टों में कमी आएगी, जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे।
- कुंभ : स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, शत्रु सक्रिय रहेंगे, विवाद में उलझ सकते हैं, आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें।
- मीन : नए प्रेम संबंध बनेंगे, पुराने संबंध जीवित होंगे, प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है, धन लाभ होगा, शिक्षा में सफलता।
क्या उपाय करें
शुक्र के कर्क राशि में गोचर के दौरान 6 से 7 कैरेट वजन का ओपल चांदी की अंगूठी में पहनें। मून स्टोन पहनना भी लाभकारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications