बार-बार सताता है अनजाना डर, नहीं लगता काम में मन, तो जरूर करें ये उपाय
Vastu Tips: अक्सर आपने अपने जीवन में कभी न कभी महसूस किया होगा कि आप किसी दोस्त, किसी रिश्तेदार के घर जाते हैं तो आपको वहां अजीब सा अनुभव होता है। आपको बिना वजह का तनाव महसूस होता है। आप दिल-दिमाग में दबाव महसूस करते हैं और आपके मन में कोई अनजाना सा डर महसूस होता है।

कभी कभी हम यह स्थिति अपने खुद के घर में भी महसूस करते हैं। हमें लगता है कि कोई हमें नुकसान पहुंचा सकता है, कोई हमें धोखा दे सकता है, कोई हमें धन हानि दे सकता है। यदि आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो यह उस घर में मौजूद भयानक वास्तुदोष के कारण हो सकता है।
क्यों होता है ऐसा महसूस?
संपूर्ण वास्तुशास्त्र का आधार सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा है। जब किसी घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अच्छा रहता है तो वहां रहने से मन प्रसन्न और हल्का होता है किंतु जहां नकारात्मक ऊर्जा अधिक होती है वहां अजीब-अजीब सी घटनाएं होती हैं और वे हमें परेशान करती हैं। नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने के अनेक कारण हो सकते हैं जैसे घर का मुख्य प्रवेश द्वार दक्षिण की ओर होना।
घर में मुख्य कमरे में गंदगी होना, टूटा-फूटा फर्नीचर होना, फटी कॉपी-किताबें, टूटे फूटे कांच का सामान, गंदे सोफे कवर, कमरे में रखी वस्तुओं पर धूल जमी होना, जैस अनेक अनेक कारण हो सकते हैं। यदि इस तरह की चीजें अधिक हैं तो निश्चित तौर पर उस जगह नकारात्मक ऊर्जा भी अधिक होगी। इसे किसी औरा स्कैनर के माध्यम से आसानी से देखा जा सकता है।
क्या उपाय करें?
सबसे पहले तो घर को साफ-स्वच्छ कर लें। अनावश्यक वस्तुएं हटाकर घर के बाहर कर दें, अटाले में बेच दें। इसके बाद आप कुछ वास्तु से जुड़े उपाय करें। सबसे पहले घर की पूर्वी दिशा में क्रिस्टल, स्फटिक या कांच से बना हुआ सूर्य लगा दें। इसकी जगह आप सूर्य पिरामिड भी लगा सकते हैं। घर के मुखिया की जितनी आयु हो, उतनी मात्रा में गेहूं का दान किसी गरीब को करें। जैसे मुखिया की उम्र 50 वर्ष है तो 50 किलो गेहूं का दान करें। इसके अलावा घर का दक्षिण भाग ठीक रखें। दक्षिणी भाग हमेशा उठा हुआ होना चाहिए। यदि यह भाग उठा हुआ नहीं है तो वहां भारी वस्तुएं, बड़े पत्थर आदि रखकर उसे बैलेंस करें। दक्षिण भाग में लाल बल्ब लगा दें। इससे ऊर्जा का असंतुलन ठीक होगा।












Click it and Unblock the Notifications