Vastu Tips : सीढ़ियां बनाने में ये गलती पड़ सकती हैं भारी

Vastu Tips for Stairs: सीढ़ियां घर का महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं किंतु अक्सर लोग इसे बिना सोचे समझे बना लेते हैं जो कई तरह की परेशानियां पैदा करती हैं। इसलिए वास्तुशास्त्र में मकान की सीढ़िया बनाने के बारे में विस्तार से नियम बताए गए हैं। इन नियमों के अनुसार सीढ़ियां बनाएंगे तो कभी परेशानी नहीं आती है।

Vastu Tips

दिशा का रखें ध्यान

सीढ़ियां बनाते समय अक्सर लोग जो सबसे बड़ी गलती कर जाते हैं वह यह कि दिशा का ध्यान नहीं रखते। अर्थात् सीढ़ियां जब ऊपर की ओर जाती हैं तो वह हमेशा घड़ी की सुई की दिशा में ऊपर की ओर जाना चाहिए। एंटी क्लाकवाइज सीढ़ियां मानसिक भ्रम पैदा करती हैं और उस घर में रहने वाले लोगों को हमेशा कोई न कोई मानसिक परेशानी और तनाव बना ही रहता है। इसके साथ ही यदि दूसरी मंजिल पर जाने के लिए सीढ़ियां बना रहे हैं तो इसे दक्षिण, पश्चिम या नैऋत्य दिशा में होना चाहिए।

स्टेप सम संख्या में हों

सीढ़ियों पर जितनी भी स्टेप होती हैं वे हमेशा सम संख्या में होनी चाहिए। अर्थात् सीढ़ियों की संख्या नीचे से ऊपर की ओर 2, 4, 6 इस तरह होना ठीक रहता है। विषम सीढ़ियों के कारण घर के युवाओं के करियर में बाधा आती है।

सीढ़ियों के नीचे न बनाएं मंदिर

अक्सर लोग जगह का इस्तेमाल करने के लिए सीढ़ियों के नीचे के खाली स्थान में मंदिर, देवी-देवताओं का स्थान बना देते हैं। यह बड़ा वास्तुदोष बनाता है। ऐसा नहीं करना चाहिए। सीढ़ियों के नीचे किताबें भी नहीं रखना चाहिए। इस जगह को स्टोर रूम की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां जल स्थान भी बनाया जा सकता है लेकिन दिशा पूर्व या उत्तर हो तभी। अन्यथा इसके इसके भारी सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम रखे जा सकते हैं।

सीढ़ियों की डिजाइन

सीढ़ियों की डिजाइन घुमावदार या सर्पीलाकार नहीं होना चाहिए। सीधी सीढ़ियां अच्छी मानी गई है। घुमावदार सीढ़ियां मानसिक तनाव पैसा करती है।

दोष दूर कैसे करें?

जानकारी नहीं होने के कारण सीढ़ियां बनाते वक्त ऐसे कई गलतियां रह जाती हैं, इन्हें दूर कैसे किया जा सकता है। तोड़फोड़ तो कर नहीं सकते इसलिए बिना तोड़फोड़ कुछ उपाय करके वास्तुदोष दूर किया जा सकता है। आपको सबसे पहले सीढ़ियों और उसके आसपास की दीवारों का रंग नीला कर देना है। यह रंग ऊर्जा को बैलेंस करेगा। सीढ़ियों पर छोटे आकार के फूलदार पौधे गमलों में लगा दें। सीढ़ियों के समाप्त होने की जगह पर उगते सूर्य का फोटो लगाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+