VASTU TIPS: रहते हैं पश्चिम मुखी घर में तो जरूर करें ये उपाय वरना हो जाएंगे बर्बाद
VASTU TIPS : अक्सर पश्चिम मुखी घर को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति रहती है कि इसे लेना चाहिए या नहीं। ज्यादातर लोग उत्तरमुखी या पूर्वमुखी घर ही लेते हैं या लेना चाहते हैं।
वास्तुशास्त्र पूरा दिशाओं पर आधारित विज्ञान है और बेशक इसमें दिशाओं को महत्व देना ही चाहिए, तभी यह पूरी तरह काम करता है। लेकिन पश्चिम मुखी घर के बारे में कई भ्रांतियां हैं जो इस लेख में आपकी दूर हो जाएगी।

सबसे पहली बात तो अपने दिल दिमाग से यह निकाल दीजिए कि पश्चिम मुखी घर बुरा नहीं होता। पश्चिम मुखी घरों के लिए कुछ नियमों का पालन करेंगे तो इस तरह के घर में रहना शुभ ही रहेगा। वास्तुशास्त्र कहता है कि पश्चिम मुखी घर का मुख्य प्रवेश द्वार पश्चिम या उत्तर-पश्चिम मुखी रखना चाहिए। लेकिन दक्षिण-पश्चिम प्रवेश द्वार बनाने से बचना चाहिए।
पश्चिम सूरज के डूबने की दिशा होती है इसलिए कहा जाता है कि डूबते सूरज की किरणें घर में प्रवेश नहीं करना चाहिए। इसमें कुछ हानिकारक किरणें भी होती है जो उस घर में रहने वाले का स्वास्थ्य प्रभावित कर सकती है। इसलिए पश्चिम मुखी घर के बाहर मुख्य प्रवेश द्वार को छोड़कर बाकी हिस्से में ऊंचाई वाले पेड़ लगाए जा सकते हैं।
- पश्चिम मुखी घर में सामने का एलिवेशन कांच का नहीं बनवाना चाहिए। यह नुकसान पहुंचा सकता है।
- पश्चिम मुखी घर में आपके बैठक वाला कमरा उत्तर-पश्चिम दिशा में बनवाना शुभ रहता है। और यह मुख्य प्रवेश द्वार के समीप होना चाहिए।
- पश्चिम मुखी घर में बेडरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में बनवाना चाहिए। इससे पति-पत्नी में सामंजस्य और प्रेम बना रहता है।
- ऐसे घर में रसोईघर दक्षिण पूर्वी कोने की ओर बनवाना चाहिए।
- पूजा घर या देवी देवता रखने का स्थान उत्तर-पूर्व की ओर होना चाहिए।
- पश्चिम मुखी घर में बड़ी खिड़कियां पश्चिम या दक्षिण की ओर नहीं रखना चाहिए और दरवाजों की संख्या भी सम होने चाहिए।
पश्चिमी देशों में बदला ट्रेंड
आधुनिक वास्तुशास्त्र में पश्चिम मुखी घर को श्रेष्ठ माना गया है। पश्चिमी देशों में पश्चिम मुखी घर लेने को प्राथमिकता दी जाती है क्योंकि ऐसे घर में अधिकांश समय सूरज की धूप मिलती है। इससे घर ऊर्जावान और रोशन बना रहता है। भारतीय वास्तुशास्त्र में भी पश्चिम मुखी घर को पूरी तरह बुरा नहीं माना गया है इसलिए आजकल यहां भी ऐसे भवन लेने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications