Career में सफलता के लिए अपनाइए ये Vastu Tips
नई दिल्ली। किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और आवश्यक उद्देश्य होता है उसका करियर। युवाओं को सही समय पर सही करियर गाइडेंस मिल जाए तो जीवन में उन्हें पीछे पलटकर नहीं देखना पड़ता। लेकिन कई युवा अपनी मेहनत से अच्छी नौकरी हासिल तो कर लेते हैं, लेकिन एक समय के बाद उसमें स्थायित्व आ जाता है। कॅरियर ग्रोथ रूक जाती है । इसका कारण आपके दफ्तर में या आप जिस जगह बैठते हैं वहां वास्तुदोष हो सकता है।
आइये जानते हैं अपने ऑफिस में आप किन बातों का ध्यान रखकर और किन बातों से बचकर सफलता पा सकते हैं...

क्या करना चाहिए
- आपके दफ्तर में केबिन या जहां आप बैठते हैं उसके पीछे की दीवार एक तरह से सपोर्ट का काम करती है। इस दीवार को कभी खाली न रखें। इस पर पहाड़ों का वॉल पेपर लगाएं।
- आपकी कुर्सी के सामने और आसपास खुली जगह होना चाहिए। यह खुले दिमाग का प्रतीक है। दिमाग खुला रहेगा तो नए आइडिया आएंगे और आप दफ्तर में अपने समकक्षों से तेजी से आगे बढ़ेंगे।
- कांफ्रेंस रूम में कोशिश करें कि आप दक्षिण-पश्चिम दिशा में या टेबल की दक्षिण-पश्चिम दिशा में बैठें। यह भी ध्यान रखें कि कांफ्रेंस रूम में एकदम प्रवेश द्वार के समीप न बैठें।
- आपके केबिन में रखी टेबल वर्गाकार या आयताकार होना चाहिए। गोल किनारों वाली टेबल नहीं होना चाहिए।
- फर्नीचर लकड़ी का होना सबसे बेहतर होता है।
- यदि आपका केबिन ऑफिस की पश्चिमी दिशा में है तो टेबल का टॉप ग्लास का होना चाहिए।
- यदि केबिन का कोई भी फर्नीचर टूटा हुआ है तो उसे तुरंत रिपेयर करवाएं या बदल दें।
- बीम के नीचे न बैठें।
- बैठते समय केबिन का दरवाजा आपकी पीठ की तरफ न हो।
- अपने पीछे की दीवार पर वॉटर फॉल या नदी का चित्र न लगाएं।
- अपनी सीट पर क्रॉस लेग होकर कभी न बैठें।
- कार्यस्थल पर शोरगुल, हल्ला नहीं होना चाहिए।
- मेटल या प्लास्टिक फर्नीचर का इस्तेमाल न करें।
- अपने केबिन में नकारात्मकता दर्शाती तस्वीरें जैसे युद्ध, हिंसा, रोते हुए बच्चे, रोती हुई महिला न लगाएं।
- यदि घर में ही ऑफिस बना रखा है तो मास्टर बेडरूम और ऑफिस रूम एक साथ न हों।
- ऑफिस केबिन या अपनी डेस्क पर बिखरी हुई फाइलें, दस्तावेज बिलकुल न रखें।
- केबिन में सूखे हुए या नकली फूल नहीं रखना चाहिए।

फर्नीचर लकड़ी का होना सबसे बेहतर

यह बिल्कुल ना करें

मेटल या प्लास्टिक फर्नीचर का इस्तेमाल न करें
More From
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदली चाल, इन 5 राशियों का शुरू हुआ गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications