वैलेंटाइन डे पर दीजिए राशियों के हिसाब से अपने चाहने वालों को गिफ्ट

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है यानि एक ऐसा दिन जिसमें आप-अपने प्यार का इजहार कर सकते है।

लखनऊ। वैसे तो प्यार कब किसी को कहॉ हो जाये ये किसी को पता नहीं होता है और न ही इसके लिए प्लांनिग की जाती है कि प्रेम किससे करना है। प्रेम किया नहीं जाता, प्रेम तो हो जाता है। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है यानि एक ऐसा दिन जिसमें आप-अपने प्यार का इजहार कर सकते है। प्यार का इजहार करने से पहले हर युवक-युवती के मन में एक डर सा होता है कि कंही ऐसा न हो मेरे प्यार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया जाये?

वैलेंटाइन डे पर दीजिए राशियों के हिसाब से अपने चाहने वालों को गिफ्ट

आइये हम आपको बताते है 14 फरवरी को किस समय आप-अपने प्यार के प्रस्ताव को अपने साथी के समक्ष रखें, जो ठुकराया ना जाये बल्कि उसका तहे दिल से स्वागत किया जाये।

मेष- इस राशि के युवक व युवतियॉ प्रातः 11: 10 मिनट से लेकर मध्यान्ह 01 बजे तक एक-दूसरे को प्रोपोज करें एंव लाल रंग का कोई गिप्ट दें तो दोनों में गहरा प्यार बना रहेगा।
वृष- प्रातः 10:24 मि0 से लेकर 12:52 मि0 तक आप लोग एक-दूसरे को प्रपोज करें तथा सिल्क रंग का उपहार दें तो सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बनी रहेगी।
मिथुन- आप लोगों के लिए प्यार का इजहार करने के लिए सबसे शुभ समय है- मध्यान्ह 01:22 मि0 से 2:54 मि0 तक और साथ में हरे रंग का गिप्ट दें जिससे एक-दूसरे के प्यार में इजाफा होगा।
कर्क- इस राशि के युवक-युवतियॉ अपरान्ह 12:12 मि0 से सांय 02:10 मि0 तक एक-दूसरे को प्रोपोज करें एंव चमकीले सफेद रंग कोई उपहार भेंट करें जिससे आपसी प्रेम बना रहेगा।
सिंह- सिंह राशि वाले लोगों को अपने प्यार का इजहार करने के लिए सबसे उपयुक्त समय प्रातः 08:42 मि0 से लेकर 10:12 मि0 तक। गुलाबी रंग का कोई गिप्ट देने से प्यार में सामंजस्य बना रहेगा।
कन्या- इस राशि वाले युवक-युवतियॉ प्रातः 11:20 मि0 से 12:54 मि0 तक अपने प्यार का इजहार करे एंव मैरून रंग का कोई गिप्ट दें जिससें रिश्तों में मजबूती आयेगी।
तुला- इस राशि वाले युवक-युवतियॉ प्रातः 9:14 मि0 से 11:30 मि0 तक एक-दूसरें को प्रोपोज करें एंव कथई रंग का कोई उपहार भेंट करें तो समर्पण के भाव बनें रहेंगे।
वृश्चिक- इस राशि वाले युवक-युवतियॉ अपरान्ह 12ः40 मि0 से 02ः34 मि0 तक अपने प्यार का इजहार करे एंव गहरा लाल रंग का कोई गिप्ट दें तो एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।
धनु- इस राशि वाले युवक-युवतियॉ प्रातः 09:30 मि0 से 12:14 मि0 तक एक-दूसरे को प्रापोज करें तथा आसमानी रंग का गिप्ट दें जिससे आपसी सद्भाव व प्रेम बना रहेगा।
मकर- इस राशि वाले युवक-युवतियॉ मध्यान्ह 10:30 मि0 से 12:40 मि0 तक अपने प्यार का इजहार करे एंव काले व नाले रंग से मिश्रित कोई गिप्ट देनें से प्रेम का बीज एक वटवृक्ष का रूप लेगा।
कुम्भ- इस राशि वाले युवक-युवतियॉ अपरान्ह 3:40 मि0 से 05:24 मि0 तक आप एक-दूसरे को अपने प्यार का इजहार कर सकते है तथा गहरे नीले रंग का गिप्ट प्रदान करें जिससें आपसी प्रेम व सौहार्द बना रहेगा।
मीन- इस राशि वाले युवक-युवतियॉ प्रातः 09:12 मि0 से 01:20 मि0 तक पीले व केसरिया रंग का कोई गिप्ट आप-अपने प्यार का इजहार करेगें तो दोनों आपसी समझ व प्रेम बरकरार रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+