Surya Grahan 2019: 'सूर्यग्रहण' आज, इन 5 राशियों पर पड़ेगा खास प्रभाव

नई दिल्ली। साल 2019 का दूसरा सूर्यग्रहण आज है ,जो कि भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन ज्योतिष के हिसाब से आकाश में घटने वाली हर घटना इंसान के जीवन पर असर डालती है और इसी वजह से आज भले ही ग्रहण भारत में प्रभावी ना हो लेकिन इसका असर राशियों पर पड़ेगा, वैसे तो धर्मशास्त्रियों का मानना है कि ये ग्रहण किसी पर दुष्प्रभाव नहीं डालेगा लेकिन हां आज के सू्र्यग्रहण से 5 राशियों का काफी भला होने वाला है, उन्हें आर्थिक लाभ मिल सकता है।

और वो 5 राशियां हैं ये......

और वो 5 राशियां हैं ये......

  • वृष- नौकरी में प्रमोशन और रूका हुआ काम पूरा होगा।
  • सिंह- रुका हुआ कार्य बनेगा और मालामाल होंगे।
  • कन्या- आर्थिक लाभ मिलेगा।
  • धनु- नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी।
  • मीन- मीन राशि वालों को तरक्की मिलेगी।
समय

समय

यह सूर्य ग्रहण पूरे पांच घंटे का होगा जो भारतीय समयानुसार 2 जुलाई की रात लगभग 10 बजकर 25 मिनट से शुरू होगा, इसके बाद 12 बजकर 53 मिनट पर ग्रहण का मध्‍य होगा और रात 3 बजकर 21 मिनट पर ग्रहण समाप्‍त हो जाएगा।

कहां दिखेगा ये सूर्य ग्रहण

कहां दिखेगा ये सूर्य ग्रहण

भारत में तो भले ही ये नजर नहीं आएगा लेकिन नासा की लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए कोई भी इस खगोलीय घटना का साक्षी बन सकता है। यह सूर्य ग्रहण चिली, अर्जेंटीना और दक्षिण पैसिफिक क्षेत्र में करीब 6000 मील तक दिखेगा, लेकिन भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नेपाल जैसे एशियाई देशों में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा।

सूर्य ग्रहण क्या है ?

सूर्य ग्रहण क्या है ?

जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के मध्य में आता है, तब यह पृथ्वी पर आने वाले सूर्य के प्रकाश को रोकता है और सूर्य में अपनी छाया बनाता है। इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+