Total Lunar Eclipse 2018: सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण खत्म, आज जरूर करें ये काम
नई
दिल्ली। सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण शुक्रवार रात 11.54 से शुरू होकर अगले दिन 28 जुलाई सुबह 3.49 तक रहा जबकि पूर्ण चंद्र ग्रहण 1 घंटे 48 मिनट तक रहा। भारत सहित एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रोलिया, अफ्रिका, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत, हिन्द और अटलांटिक महासागर के लोग इस अद्धभुत घटना के गवाह बने। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
'ब्लड मून'
चंद्रग्रहण के दौरान 'ब्लड मून' देखने को मिला। ग्रहण के 9 घंटे पहले ही सूतककाल लग गया था, जिसमें कोई शुभ काम नहीं होते हैं।
फिलहाल अब ग्रहण खत्म हो चुका है इसलिए आज अवश्य कीजिए ये खास काम

ग्रहण खत्म होने के बाद करें ये काम
- ग्रहण खत्म होते ही स्नानादि कर नए वस्त्र पहनें।
- अपने पितरों को याद करें और दान करें।
- अगर आसपास कोई धार्मिक स्थल है तो वहां जाएं और दान करें।
- अगर आस-पास घाट हो तो वहां जाकर शिवजी की पूजा करनी चाहिए।
- ग्रहण काल के खत्म होने बाद देवताओं की मूर्तियों को गंगाजल छिड़ककर शुद्ध करना चाहिए।
- ग्रहण खत्म होते ही तुलसी के पौधे पर गंगाजल छिड़ककर शुद्ध कर देना चाहिए।
- घर में पोछा लगाकर धूप-बत्ती करनी चाहिए, जिसके सारी निगेटिव ऊर्जा बाहर निकल जाए।













Click it and Unblock the Notifications