Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Remedies (Totke): जीवन में खुशी और शांति चाहिए तो अपनाइए ये टोटके

लखनऊ। सुकून और सफलता कौन नहीं पाना चाहता। हर कोई इसी के लिए दिन-रात परिश्रम करता है और अगर परिश्रम करने के बाद भी कुछ नहीं मिलता है तो फिर वह तन्त्र, मन्त्र व टोटकों के जरिये अपने जीवन को सफल बनाना चाहता है। आईये आज हम आपको कुछ ऐसे ही देशी टोटके बताते है, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे।

  • शरीर का सुन्न होना-एक स्थान पर बहुत देर तक बैठे रहने से या अन्य किसी कारणवश शरीर का कोई भाग अगर सुन्न हो जाये तो उस भाग पर उॅगली से 27 का अंक लिख दें तुरन्त वह अंग ठीक हो जायेगा।
  • शक्ति अर्जन हेतु-जब आप स्नान करें तब जल में उपनी उॅगली से त्रिभुज बनाएं, बीच में ''ह्रीं'' लिखें। उस त्रिभुज के बीच में डुबकी लगाकर स्नान करने से शरीर की व्याधियाॅ दूर होती है एवं शारीरिक शक्ति में वृद्धि होती है।
असरकारी टोटके

असरकारी टोटके

  • आर्थिक समृद्धि के लिए-अगर आप धन को लेकर चिन्तित रहते है या धन आता तो है तो लेकिन रूकता नहीं है। रात्रि मेें पश्चिम की तरफ मुख करके आसमान की तरफ भाव विभोर होकर माॅगने की मुद्रा में हाथ उठायें और दोनों हाथ उपर करके 7 बार ताली बजाये। ऐसा लगातार कुछ दिनों तक करने से धीमे-धीमे आपकी आर्थिक स्थिति ठीक होने लगती है।
  • वशीकरण-जब आप स्नान करें तब जल में अपनी उॅगली से त्रिभुज बनाकर ‘‘क्रीं'' लिखें व त्रिभुज के बीच में डुबकी लगायें। ये उपाय निरन्तर 1 वर्ष तक करने से आपके अन्दा एक ऐसी उर्जा आ जाती है जिससे कि आप जिसकी तरफ से देखेंगे वह आपके वशीभूत हो जायेगा।
  • हेल्दी लाइफ के लिए अपनाएं ये टोटके

    हेल्दी लाइफ के लिए अपनाएं ये टोटके

    • मोक्ष प्राप्ति के लिए-स्नान करते वक्त जल में त्रिभुज बनाकर ‘‘ऊॅ'' लिखें फिर त्रिभुज के बीच में डुबकी लगाकर स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
    • गर्भधारण-जिन लोगों के सन्तान उत्पन्न नहीं होती है, वे पुरूष मासिक धर्म होने के आठवें दिन अपनी स्त्री की योनि को दाहिनें पैर के अॅगूठे से स्पर्श करें। ऐसा करने से सन्तान सुख अवश्य मिलता है।
    • परीक्षा में सफलता हेतु-छात्र गीले सिर सूर्योदय होने पर गायत्री मन्त्र जपें व प्रारम्भ में 3 बार ‘‘ऊॅ'' का जाप करें। जाप करते वक्त हाथ सिर के उपर होना चाहिए। फिर 12 बार गायत्री मन्त्र का जाप करके पुनः हाथ आपस में रगड़कर मुॅह पर फिरायें। ये उपाय करने से धीरे-धीरे बुद्धि का विकास, स्मरण शक्ति में वृद्धि होगी तथा आप परीक्षा में अच्छे नम्बरों से उत्तीर्ण होंगे।

    खुश रहने के लिए अपनाइए ये टोटके

    खुश रहने के लिए अपनाइए ये टोटके

    • लक्ष्मी कृपा के लिए-सुबह उठते ही अपनी दोनों हथेलियों को एक बार देखकर चेहरे पर तीन बार फेरें। फिर पलंग पर से उतरते समय जो स्वर चल रहा हो, वही पैर जमीन पर रखने से पूर्व से धरती माॅ के चरण स्पर्श करके क्षमा माॅगे। उसके बाद अपनी दिनदर्चा शुरू करें।
    • नजर न लगना-जिस बच्चे को नजर लगी हो उसे लिटाकर पूर्ण एकाग्र होकर सर से लेकर तलवों तक हाथ फेरें। इस प्रकार से 21 बार करके अपने हाथ को सेंधा मिलें गर्म पानी में दो मिनट तक डुबोये रखें, फिर मलकर हाथ साफ कर लें और साफ कपड़े से हाथ पोंछ लें। इस उपाय को करने से नजर दोष समाप्त हो जाता है।
    • यदि आप किसी खास कार्य के लिए जा रहें है तो...

      यदि आप किसी खास कार्य के लिए जा रहें है तो...

      • बच्चा दूध न पियें-यदि अकारण आपका बच्चा दूध पीना बन्द कर दें तो बांझ स्त्री को शनिवार के दिन घर बुलावें, बच्चे के सिर पर हाथ फेरने को बोलें लेकिन उसे गोद में न लेने दें। स्त्री के जाने के बाद उस स्थान पर झाड़ू लगायें। ऐसा करने से बच्चा दूध पीना फिर से शुरू कर देता है।
      • कार्य सिद्धि के हेतु-यदि आप किसी खास कार्य के लिए जा रहें है तो जिस दिशा में जा रहें हैं, उसके विपरीत दिशा में 4 कदम चलें फिर उसके बाद अपने कार्य के लिए निकले। इससे आपका कार्य अवश्य सिद्ध होगा।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+