जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए जरूरी है वशीकरण

नई दिल्ली। वशीकरण... यह एक ऐसा शब्द है जिसे हमेशा किसी स्त्री या पुरुष को अपने वश में करने तक ही सीमित माना जाता है। आम धारणा है कि वशीकरण करके किसी भी स्त्री या पुरुष से अपना मनचाहा काम करवाया जा सकता है। लेकिन यह धारणा सरासर गलत है। दरअसल वशीकरण को लोग गलत कार्यों के लिए प्रयुक्त करते हैं, जबकि यदि इसका सही प्रयोग किया जाए तो इसके जरिए जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता पाई जा सकती है। वशीकरण या आकर्षण एक ऐसा दिव्य उपाय है जो आपके भीतर एक ऐसी अद्भुत चमक पैदा कर देता है जिससे प्रत्येक व्यक्ति जो भी आपके संपर्क में आता है वह आपसे प्रभावित हो जाता है। इससे आपकी वाणी में ओज आ जाता है और आप हजारों लाखों की भीड़ को अपनी वाणी से मोहित कर सकते हैं। बड़े-बड़े सिंगर, प्रेरक वक्ता, बड़े संत, बड़े राजनेताओं के प्रखर वक्ता होने के पीछे यही विद्या काम करती है।

आइए जानते हैं किन-किन चीजों के जरिए आप अपने आकर्षण प्रभाव में वृद्धि करके जीवन में सफल हो सकते हैं...

 लाल गूंजा का प्रयोग

लाल गूंजा का प्रयोग

गूंजा एक लता के बीज होते हैं जो जंगलों में पाए जाते हैं। यह लाल, काले, सफेद रंगों में पाया जाता है। यह दिखने में अत्यंत सुंदर और छोटा होता है, लेकिन इसका प्रभाव बड़ा होता है। यह मुख्यत: वशीकरण के काम आता है। इसकी माला बनाकर पहनने से व्यक्ति के अंदर आकर्षण प्रभाव पैदा होता है। उसके चेहरे पर तेज आता है, जिससे उसके संपर्क में आने वाला व्यक्ति उसकी बात खुशी-खुशी मानने लगता है। धारण करने से पहले इसका शुद्धिकरण संस्कार करना होता है। इसके दानों की माला बनाने के बाद उसे गंगा जल और कच्चे दूध से धोकर अभिमंत्रित करें।

 हत्था जोड़ी का प्रयोग

हत्था जोड़ी का प्रयोग

हत्था जोड़ी भी एक प्रकार की हर्ब है। यह दिखने में ऐसी होती है जैसे दो हाथ जुड़े हुए हों। यह आकर्षण, वशीकरण के काम तो आती ही है, धन प्राप्ति का भी अचूक साधन है। हत्था जोड़ी को पुष्य नक्षत्र में लाकर शुद्धिकरण करके इस पर केसर से अष्टगंध से तिलक करके चांदी की डिबिया में भरकर हमेश्ाा अपने पास रखने से आकर्षण प्रभाव बढ़ता है। इसे घर की तिजोरी में रखने से धन का आगमन होने लगता है।

केसर का तिलक

जो लोग हमेशा इस बात से परेशान रहते हैं कि कोई भी उनकी बात नहीं मानता। उनकी बातों का किसी पर प्रभाव नहीं होता, तो ऐसे लोगों को तुरंत केसर का तिलक लगाना प्रारंभ कर देना चाहिए। एक चांदी की डिबिया में गुलाबजल में केसर घोटकर रख लें और प्रतिदिन स्नान के बाद इसका तिलक करें। इससे आपमें आकर्षण पैदा होगा। लोग आपकी बात ध्यान से सुनेंगे भी और उनका पालन भी करेंगे।

धूम्र गणपति की साधन

धूम्र गणपति की साधन

भगवान गणपति की काले रंग की प्रतिमा के जरिए भी वशीकरण किया जा सकता है। गणेशजी की काले पत्थर की प्रतिमा लाएं और इस पर प्रतिदिन एकटक निगाह रखते हुए ऊं गं गणपते नम: मंत्र की 11 माला जाप करें। माला प्रारंभ करने से पूर्व आप जिसे वशीभूत करना चाहते हैं उसका पूरा नाम उच्चारण करें और मंत्र जाप के दौरान उसकी छवि अपने दिमाग में रखें। इससे 21 दिन में वह व्यक्ति आपके प्रभाव में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+