Vrishabha (Taurus) Career Horoscope 2020: चुनौतियों के बावजूद सफल हो जाएंगे वृषभ

वृषभ राशि वालों के कॅरियर में साल 2020 में चुनौतियां बहुत आएंगी, लेकिन आपकी कर्मठता और लगन के कारण सफल होने से कोई नहीं रोक पाएगा। इस राशि वालों के लिए शनि और बृहस्पति की स्थिति नवम यानी भाग्य भाव में होन जाएगी, इसलिए तमाम चुनौतियों के बावजूद आप अपना कॅरियर संवारने के मामले में भाग्यशाली साबित होंगे। वर्ष के दौरान कई बार आपका मन विचलित होगा और किसी भी कार्य में आपका मन नहीं लगेगा लेकिन ध्यान रहे, इस प्रकार की बाधाओं से खुद को कमजोर नहीं होने देना है। कोई ऐसा अवसर आए तो अपने कॅरियर को लेकर दोस्तों और परिवार के अनुभवी लोगों से सलाह ले सकते हैं।

वृषभ: चुनौतियों के बावजूद सफल हो जाएंगे

मई-जून 2020 में कार्य-व्यवसाय में मंदी का माहौल रहेगा। बिजनेस में आशानुरूप लाभ नहीं, नौकरीपेशा को भी कार्य में तनाव का माहौल रहेगा। उच्चाधिकारियों से अनबन के कारण आपका तबादला हो सकता है। जून के बाद से काम में गति मिलेगी। सितंबर के मध्य से आपको अच्छी सफलता मिलने के योग बनेंगे। इस समय आप अपने कॅरियर में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे। पिछले दिनों की गई आपकी मेहनत का फल आपको मिल सकता है।

प्रतिभा और क्षमता में वृद्धि

सितंबर अंत में राहु के राशि परिवर्तन करने के कारण आपकी प्रतिभा और क्षमता में वृद्धि होगी। इस समय आप अपने भीतर छिपे किसी रचनात्मकता का लाभ उठाकर अपने कॅरियर और जीवन को नई दिशा दे सकते है। वृषभ राशि के जातकों के लिए इस वर्ष कपड़े का बिजनेस करना बेहद लाभदायक सौदा साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपके शानदान प्रदर्शन के कारण परिवार और समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

यह पढ़ें: जानिए शनि क्या दे रहा है साल 2020 में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+