Vrishabh (Taurus) Business Horoscope 2020: बिजनेस के लिए लाभदायक रहेगा साल
वर्ष 2020 में बुध का गोचर 13 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश के साथ शुरू होगा जो 28 नवंबर 2020 को वृश्चिक राशि तक पहुंचेगा। मकर से कुंभ, मीन, मेष आदि राशियों से होते हुए वृश्चिक तक होगा। अलग-अलग राशियों पर गोचर का विभिन्न राशियों पर भिन्न-भिन्न प्रभाव होगा।

वृषभ राशि के जातकों के लिए कार्यभाव का स्वामी शनि रहेगा। इस साल शनि अपनी स्वराशि मकर में गोचर करेगा और यह कुंभ राशि का भी स्वामी है। जो कई मायनों में लाभ की स्थिति में ले जाएगा। इस राशि के जो लोग अपने कार्य-व्यवसाय को स्थापित करने के लिए पिछले कुछ वर्षों से कड़ा परिश्रम कर रहे हैं, वे साल 2020 में लाभ की स्थिति में आने लगेंगे, लेकिन एक बात का ध्यान रखना है कि आपको आलस्य का त्याग करना होगा।
बुध भी इस साल शुभ रहे
अपने काम में जरा भी लापरवाही आपको आगे बढ़ने से रोकेगी। वृषभ राशि के लिए बुध भी इस साल शुभ रहेगा। इसलिए आर्थिक मोर्च पर आप बहुत कुछ अच्छा कर पाएंगे। साझेदारी में किए गए बिजनेस में लाभ होगा। शुक्र से जुड़े कार्य जैसे कॉस्मेटिक्स, ज्वेलरी, डेयरी प्रोडक्ट जैसे कार्यों में इस साल उम्मीद से ज्यादा लाभ होने की स्थिति बनेगी। स्टेशनरी, फूड इंडस्ट्री में निवेश करेंगे तो लाभ का सौदा साबित होगा। शनि से जुड़े कार्यों के लिए भी समय लाभपूर्ण रहेगा, क्योंकि जनवरी से शनि का लघुकल्याणी ढैया समाप्त हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications