Vrishabh (Taurus) Business Horoscope 2022: कारोबार में उन्नति मिलेगी
नई दिल्ली, 22 दिसंबर। वृषभ राशि के कारोबारियों को साल 2022 के प्रारंभ में कोई बड़ा ठेका मिल सकता है। आपकी राशि से दशम स्थान में बृहस्पति की स्थिति और राशि में राहू की उपस्थिति अचानक बड़ा लाभ दे सकती है, खानपान, अनाज, कृषि, डेयरी प्रोडक्ट के कारोबार से इस वर्ष अच्छी आमदनी होने के योग हैं। ध्यान रखे इस वर्ष साझेदारी में कोई काम करना थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। किसी भी प्रकार की साझेदारी करने से पहले सामने वाले के पक्ष को पूरी तरह परख लें।

जनवरी से मार्च के बीच अनेक अवसर प्राप्त होंगे। नया स्टार्टअप शुरू करने के लिए अप्रैल-मई का समय सबसे अच्छा रहेगा। इन माहों के दौरान आप माता-पिता या भाई-बहनों के सहयोग से बड़ा काम पूरा कर सकते हैं। कपड़ा कारोबारियों को इस वर्ष मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विभिन्न प्रकार के करों को लेकर सरकार से किसी प्रकार के गतिरोध का सामना करना पड़ सकता है। आभूषण, जेम्स, ज्वेलरी, कास्मेटिक्स के कारोबार में उन्नति होगी। इनसे जुड़ा काम करने वाले जातकों को विशेष उपलब्धियां मिल सकती हैं। चिकित्सा सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा। वर्ष 2022 में आप इतने सक्षम हो जाएंगे किकई लोगों को रोजगार दे सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications